शनिवार, 28 नवंबर 2026 07:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 9,652 व्यूज

क्या CM विजय के इशारे पर रोकी गई थी कार्तिगई दीपम की रस्म? SC ने मांगे फोन रिकॉर्ड, अब 15 दिसंबर को खुलेगा राज

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 06:13 PM IST
क्या CM विजय के इशारे पर रोकी गई थी कार्तिगई दीपम की रस्म? SC ने मांगे फोन रिकॉर्ड, अब 15 दिसंबर को खुलेगा राज

तमिलनाडु के मदुरै की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर शनिवार 28 नवंबर की शाम आखिरकार कार्तिगई दीपम जला दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून यानी पत्थर के पारंपरिक स्तंभ पर शाम करीब 5 बजे यह रस्म पूरी हुई। मौके पर अदालत की ओर से नियुक्त दो रिटायर्ड जज मौजूद रहे।

सुरक्षा की कमान CFPF के हाथ में थी और पहाड़ी पर सिर्फ 50 लोगों को जाने की इजाजत दी गई। श्रद्धालुओं ने दीप जलने पर खुशी जताई। दूसरी तरफ, पहाड़ी पर मौजूद दरगाह में भी मुस्लिम जायरीन पहुंचे और नमाज अदा की।

लेकिन इस धार्मिक आयोजन के साथ एक बड़ा कानूनी और राजनीतिक सवाल भी जुड़ा है। आखिर 24 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दीपथून पर दीप क्यों नहीं जलाया गया था? क्या अधिकारियों ने किसी राजनीतिक दबाव में कोर्ट के आदेश को लागू नहीं किया?

कोर्ट को शक है कि 24 नवंबर को तय दीपस्तंभ पर दीप जलाने के आदेश का पालन नहीं करने के पीछे कहीं राजनीतिक निर्देश तो नहीं थे। इसी कड़ी में कोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डीजीपी समेत 15 अधिकारियों और मंदिर पदाधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव से अधिकारियों के बीच हुई बातचीत, फोन कॉल, मैसेज और बैठकों का ब्योरा देने को कहा है।

अदालत यह भी जानना चाहती है कि क्या मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय या सरकार के किसी मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने आदेश लागू नहीं किया। हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री विजय को व्यक्तिगत तौर पर अवमानना नोटिस जारी नहीं किया गया है और न ही उनके निर्देश देने की बात साबित हुई है।

अब इस मामले में 15 दिसंबर को अधिकारियों को अदालत के सामने अपना जवाब देना होगा। VIDEO | Tamil Nadu: Karthigai Deepam lit amid chants of Vetrivel Muruganukku Arohara hailing Lord Muruga. The Deepam is lit using 30 kg ghee, 50 meters of cotton wick, 5 kg camphor.

Devotees swirl saffron shawls in celebration at Thiruparankundram to hail the lamp lighting. (Full video available on Videos - https://t. co/bIyFWTfmBd) Thiruparankundram: 30 किलो घी, 50 मीटर बाती और CRPF का पहरा, SC की सख्ती के बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम क्या मुख्यमंत्री विजय तक पहुंची थी दीपम जलाने की योजना?

इस मामले में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय का नाम इसलिए चर्चा में आया है क्योंकि अवमानना याचिका दाखिल करने वाले पक्ष ने अदालत के सामने सवाल उठाया था कि क्या मुख्यमंत्री या उनके किसी मंत्री ने अधिकारियों को दीपथून पर दीप जलाने से रोकने का निर्देश दिया था। याचिकाकर्ता राम रविकुमार की ओर से भी यह जानने की मांग की गई थी कि क्या मुख्यमंत्री या मंत्रियों के स्तर से ऐसा कोई आदेश दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने इस आशंका को गंभीरता से लिया। 27 नवंबर के अपने आदेश में जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने कहा कि घटनाक्रम से पहली नजर में ऐसा लगता है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने राजनीतिक आकाओं के निर्देश पर काम किया हो सकता है। अदालत ने कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए।

हालांकि, कोर्ट ने अभी यह निष्कर्ष नहीं दिया है कि मुख्यमंत्री विजय ने ही दीप जलाने से रोका था। यह जांच का विषय है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Thiruparankundram: 30 किलो घी, 50 मीटर बाती और CRPF का पहरा, SC की सख्ती के बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम

स्पेशल • अखिल भारतीय

'फैमिली प्लानिंग करने वालों को कम सीटें?' परिसीमन बिल पर Javed Akhtar ने सरेआम उठाए सवाल, बोले- नजर रखूंगा

स्पेशल • अखिल भारतीय

मंडला के इतिहास में मैथिलों का योगदान अविस्मरणीय, राजपुरोहित से लेकर राजनीति और बौद्धिक नेतृत्व तक विशिष्ट पहच

स्पेशल • अखिल भारतीय

'शीशमहल' पर CM रेखा गुप्ता का केजरीवाल पर बड़ा हमला, बोलीं-'अब पंजाब भी देखे जनता के पैसों से बनी इमारत'

स्पेशल • अखिल भारतीय

कांग्रेस करेगी परिसीमन बिल का विरोध, खड़गे बोले- SC/ST को इस कानून से नुकसान, सरकार के सामने रखीं ये 3 शर्तें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sukesh Chandrashekhar की डॉक्यूमेंट्री पर सरकार सख्त, Netflix से 7 दिन में मांगा जवाब, क्या हो पाएगी रिलीज?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Samantha Ruth Prabhu की डिलीवरी में आई थी ऐसी दिक्क्त, घबराया परिवार, बच्चे के जन्म के 9 दिन बाद सामने आया सच

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल