सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने अपनी याचिका सूचीबद्ध न होने पर सीजेआई की ईमानदारी और पद पर बने रहने की योग्यता पर सवाल उठाए। वकील ने याचिका सूचीबद्ध न होने पर CJI पर सवाल उठाए। वकील ने CJI की ईमानदारी और योग्यता पर गंभीर आरोप लगाए।
बार सदस्यों ने वकील के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की मांग की। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में 2 नवंबर को दायर एक याचिका को लिस्ट (सूचीबद्ध) न किए जाने की प्रक्रियात्मक चूक पर एक वकील ने बहुत तीखी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने बिना पूर्व सूचना के मामले का जिक्र करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और सीजेआई के पद पर बने रहने के लिए जस्टिस सूर्यकांत की योग्यता पर ही सवाल उठा दिए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जब बेंच मोटर दुर्घटना दावों से जुड़े कुछ मामलों की सुनवाई कर रही थी तब एक वकील ने कहा कि 2 नवंबर को दायर की गई याचिका अभी तक लिस्ट नहीं हुई है, जबकि सीजेआई के कार्यालय को इस बारे में सूचित कर दिया गया था।
कोर्ट ने बिना पूर्व सूचना के इस तरह मामला उठाने पर आपत्ति जताई और वकील से कहा कि वे अपनी याचिका को जल्द लिस्ट कराने के अनुरोध के लिए रजिस्ट्रार को सूचित करें। लेकिन वकील ने कहा कि वे पहले ही माफी मांग चुके हैं और अब वे यह जानना चाहते हैं कि याचिका को लिस्ट क्यों नहीं किया गया।
जब सीजेआई ने कहा कि वे इस मामले को देखेंगे तो वकील भड़क गए और बोले, "नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा। आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते। आप इसके लायक नहीं हैं।
आपमें इसके लिए जरूरी ईमानदारी नहीं है। " रजिस्ट्री के एक अधिकारी ने बताया कि याचिकाओं को लिस्ट करने का काम कोर्ट का सॉफ्टवेयर करता है और इसमें सीजेआई की कोई खास भूमिका नहीं होती। उन्होंने कहा, "6 नवंबर से पहले कई याचिकाएं दायर की गई थीं, जिसके बाद दिवाली की छुट्टियों के कारण कोर्ट एक हफ्ते तक बंद रहा।
" बार के कुछ सदस्यों ने वकील के इस बर्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई और सीजेआई से मिलकर उनसे अनुरोध किया कि वे उस वकील के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू करें। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं