मंगलवार, 17 नवंबर 2026 12:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
राजनीति अखिल भारतीय 5,970 व्यूज

'मोदी शासन में पॉलिसी पैरालिसिस की जगह 'परफॉर्मेंस की राजनीति', विजयवाड़ा में बोले गृह मंत्री अमित शाह

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 11:44 PM IST
'मोदी शासन में पॉलिसी पैरालिसिस की जगह 'परफॉर्मेंस की राजनीति', विजयवाड़ा में बोले गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2014 से मोदी सरकार ने नीतिगत पंगुता की जगह परफारमेंस की राजनीति को बढ़ावा दिया है। अमित शाह ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां मोदी सरकार ने नीतिगत पंगुता को परफारमेंस से बदला। अनुच्छेद 370 हटाना, नक्सलवाद खत्म करना प्रमुख उपलब्धियां।

आंध्र प्रदेश की प्रगति की सराहना, भविष्य में शीर्ष राज्य। डिजिटल डेस्क, विजयवाड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से पालिसी पैरालिसिस (नीतिगत पंगुता) की जगह परफारमेंस की राजनीति ने ले ली है।

2014 से लगातार तीसरी बार सत्ता में आई मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के बारे में बात करते हुए शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद- 370 को हटाना, पांच दशक पुराने नक्सलवाद को खत्म करना, राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना और आर्थिक प्रगति करना मोदी सरकार के अच्छे कामों में शामिल है।

जहां दुनिया के कई देशों की विकास दर में गिरावट आई है, वहीं मूडीज रेटिंग्स ने भारत के विकास के अनुमान को 6. 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में स्टील का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बनकर उभरा है। यहां होने वाला स्टील का उत्पादन अमेरिका और जापान के कुल उत्पादन से भी अधिक है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट , प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में यह दक्षिणी राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह (2024) में नायडू के साथ हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए शाह ने कहा कि हालांकि उन्होंने नायडू को उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी थी, लेकिन उन्हें आंध्र प्रदेश की प्रगति को लेकर कुछ संदेह था, क्योंकि यह राज्य राजस्व घाटे से जूझ रहा था।

मैं देशभर के सभी राज्यों के विकास आंकड़ों का अध्ययन करता रहता हूं। मैं चंद्रबाबू के दूसरे कार्यकाल के आंकड़ों पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। मैं आपको बता सकता हूं कि आने वाले 10 वर्षों में आंध्र प्रदेश देश का सबसे विकसित राज्य होगा।

इस बारे में किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। विशाखापत्तनम में गूगल के 15 अरब अमेरिकी डॉलर के एएआई हब की स्थापना न केवल आंध्र प्रदेश के लिए बल्कि पूरे भारत के लोगों के लिए गर्व की बात है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

उत्तर प्रदेश चुनाव: सीट बंटवारे पर बैठक कल, कांग्रेस ने चली चाल तो सपा दिखा सकती है रिपोर्ट कार्ड

राजनीति • अखिल भारतीय

उत्तर प्रदेश चुनाव: सीट बंटवारे पर बैठक कल, कांग्रेस ने चली चाल तो सपा दिखा सकती रिपोर्ट कार्ड

राजनीति • अखिल भारतीय

‘पापा को आप पर गर्व होता’, सोनिया गांधी की आत्मकथा के विमोचन पर भावुक हुए राहुल गांधी

राजनीति • Agra

भाजपा ने सपा को बताया ‘दलित-विरोधी’, कहा- राम गोपाल ने अनुसूचित जातियों का अपमान किया

राजनीति • अखिल भारतीय

'पेट्रोल-डीजल के दाम घटाना अभी संभव नहीं', केंद्रीय मंत्री बोले- तेल कंपनियों को 42,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

राजनीति • अखिल भारतीय

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: आरक्षित सीटों के रोटेशन नीति को सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी

राजनीति • अखिल भारतीय

'डेड इकोनॉमी' के तंज पर भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- गोल्डमैन सैक्स के 7.2 प्रतिशत विकास दर के अनुमान को देखें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल