मंगलवार, 17 नवंबर 2026 12:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
राजनीति अखिल भारतीय 8,421 व्यूज

'डेड इकोनॉमी' के तंज पर भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- गोल्डमैन सैक्स के 7.2 प्रतिशत विकास दर के अनुमान को देखें

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 07:23 PM IST
'डेड इकोनॉमी' के तंज पर भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- गोल्डमैन सैक्स के 7.2 प्रतिशत विकास दर के अनुमान को देखें

राहुल गांधी के 'डेड इकोनॉमी' बयान पर भाजपा का पलटवार (फाइल फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘डेड’ बताने वाले बयान पर निशाना साधा। केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने वैश्विक वित्तीय संस्थान गोल्डमैन सैक्स के अनुमानों का हवाला देते हुए कहा कि 2027 में भारत की जीडीपी वृद्धि 7.

2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं से काफी अधिक है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बार-बार कह रहे हैं कि मोदी शासन में भारतीय अर्थव्यवस्था मृत हो गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर एक पोस्ट में पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारतीय अर्थव्यवस्था को "डेड" बताते हैं, लेकिन गोल्डमैन सैक्स के अनुमान उनकी बातों की पोल खोलते हैं।

उन्होंने कहा,"भारत: 2027 में जीडीपी वृद्धि का अनुमान 7. 2 प्रतिशत। चीन: 4.

5 प्रतिशत, अमेरिका: 2. 4 प्रतिशत और यूरोपीय क्षेत्र: 0. 9 प्रतिशत।

" भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘कमजोर’ अर्थव्यवस्थाओं में गिने जाने से निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। देश की विकास यात्रा में नाटकीय बदलाव आया है। उन्होंने कहा,"आगे और ऊपर की ओर!" भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने एक अन्य पोस्ट में कहा, "गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2027 में भारत की जीडीपी 7.

2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। यह चीन (4. 5 प्रतिशत), अमेरिका (2.

4 प्रतिशत), यूरोपीय क्षेत्र (0. 9 प्रतिशत) और वैश्विक वृद्धि (2. 8 प्रतिशत) से अधिक है।

" उन्होंने कहा,"भारत का उल्लेखनीय बदलाव मजबूत आर्थिक बुनियाद, निर्णायक नीतिगत फैसलों और दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है। भारत को ‘मृत अर्थव्यवस्था’ कहने वालों को इन अनुमानों पर करीब से नजर डालनी चाहिए। भारत आगे बढ़ रहा है!" पिछले साल राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर की गई आलोचना का समर्थन कर कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर हर कोई जानता है कि भारत की इकोनॉमी "डेड" है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'मोदी शासन में पॉलिसी पैरालिसिस की जगह 'परफॉर्मेंस की राजनीति', विजयवाड़ा में बोले गृह मंत्री अमित शाह

राजनीति • अखिल भारतीय

उत्तर प्रदेश चुनाव: सीट बंटवारे पर बैठक कल, कांग्रेस ने चली चाल तो सपा दिखा सकती है रिपोर्ट कार्ड

राजनीति • अखिल भारतीय

उत्तर प्रदेश चुनाव: सीट बंटवारे पर बैठक कल, कांग्रेस ने चली चाल तो सपा दिखा सकती रिपोर्ट कार्ड

राजनीति • अखिल भारतीय

‘पापा को आप पर गर्व होता’, सोनिया गांधी की आत्मकथा के विमोचन पर भावुक हुए राहुल गांधी

राजनीति • Agra

भाजपा ने सपा को बताया ‘दलित-विरोधी’, कहा- राम गोपाल ने अनुसूचित जातियों का अपमान किया

राजनीति • अखिल भारतीय

'पेट्रोल-डीजल के दाम घटाना अभी संभव नहीं', केंद्रीय मंत्री बोले- तेल कंपनियों को 42,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

राजनीति • अखिल भारतीय

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: आरक्षित सीटों के रोटेशन नीति को सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल