मंगलवार, 17 नवंबर 2026 12:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
राजनीति अखिल भारतीय 19,702 व्यूज

‘पापा को आप पर गर्व होता’, सोनिया गांधी की आत्मकथा के विमोचन पर भावुक हुए राहुल गांधी

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 10:37 PM IST
‘पापा को आप पर गर्व होता’, सोनिया गांधी की आत्मकथा के विमोचन पर भावुक हुए राहुल गांधी

राहुल गांधी मां सोनिया गांधी की किताब विमोचन पर भावुक हुए। सोनिया गांधी चार बार कैंसर को मात दे चुकी हैं। राहुल ने कहा राजीव गांधी को सोनिया पर गर्व होता।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' के विमोचन समारोह में भावुक हो गए। उन्होंने अपनी मां के संघर्ष, साहस और मुश्किल परिस्थितियों में भी मजबूती से खड़े रहने की क्षमता की जमकर तारीफ की।

इस दौरान राहुल ने खुलासा किया कि सोनिया गांधी चार बार कैंसर को मात दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने जीवन में कई मुश्किल दौर देखे, लेकिन कभी भी अपने हौसले को टूटने नहीं दिया। मैंने उन्हें कभी पीछे हटते नहीं देखा: राहुल गांधी कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि सोनिया गांधी की यह किताब उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मृत्यु से पहले के उनके जीवन की झलक दिखाती है।

उन्होंने कहा कि उनकी मां ने जिंदगी में कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। राहुल ने कहा कि मैंने उन्हें कभी डरा हुआ नहीं देखा। मैंने उन्हें कभी पीछे हटते नहीं देखा।

उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की गंभीरता को भी अक्सर कम करके बताती रही हैं। पापा को आप पर बहुत गर्व होता: राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके पिता राजीव गांधी को सोनिया गांधी के जीवन में आई चुनौतियों का सामना करने के तरीके पर गर्व होता।

अपनी मां को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यह भाषण इसलिए देना चाहता था क्योंकि मम्मी, पापा आपसे प्यार करते थे , लेकिन मैं आपको बता भी नहीं सकता कि उन्हें आप पर कितना गर्व होता। इस मौके पर गांधी परिवार के सदस्यों के अलावा कई राजनीतिक नेता भी मौजूद रहे। सोनिया गांधी की किताब में उनके निजी जीवन, पारिवारिक अनुभवों और सार्वजनिक जीवन के लंबे सफर को समेटा गया है।

#WATCH | Delhi: At the launch event of his mother and CPP Chairperson Sonia Gandhi's memoir, 'Belonging: A Journey of Love', Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "What you're reading in this book is my mum before Papa died। Not once, I'll tell you, she's written twice cancer survivor, three times cancer, right?

She's a four-time cancer survivor. So she plays it all down. Not once in my life have I seen her scared.

Not once have I seen her back down। The reason I wanted to give this speech is because, Mummy, Papa loved you, but I cannot even tell you how proud he would be of you। " (।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'मोदी शासन में पॉलिसी पैरालिसिस की जगह 'परफॉर्मेंस की राजनीति', विजयवाड़ा में बोले गृह मंत्री अमित शाह

राजनीति • अखिल भारतीय

उत्तर प्रदेश चुनाव: सीट बंटवारे पर बैठक कल, कांग्रेस ने चली चाल तो सपा दिखा सकती है रिपोर्ट कार्ड

राजनीति • अखिल भारतीय

उत्तर प्रदेश चुनाव: सीट बंटवारे पर बैठक कल, कांग्रेस ने चली चाल तो सपा दिखा सकती रिपोर्ट कार्ड

राजनीति • Agra

भाजपा ने सपा को बताया ‘दलित-विरोधी’, कहा- राम गोपाल ने अनुसूचित जातियों का अपमान किया

राजनीति • अखिल भारतीय

'पेट्रोल-डीजल के दाम घटाना अभी संभव नहीं', केंद्रीय मंत्री बोले- तेल कंपनियों को 42,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

राजनीति • अखिल भारतीय

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: आरक्षित सीटों के रोटेशन नीति को सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी

राजनीति • अखिल भारतीय

'डेड इकोनॉमी' के तंज पर भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- गोल्डमैन सैक्स के 7.2 प्रतिशत विकास दर के अनुमान को देखें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल