उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच आज सीट बंटवारे पर अहम बैठक होनी है। कांग्रेस सम्मानजनक हिस्सेदारी की मांग कर रही है। उत्तर प्रदेश चुनाव सीट बंटवारे पर कांग्रेस-सपा की अहम बैठक (फाइल फोटो) कांग्रेस-सपा के बीच यूपी चुनाव सीट बंटवारे पर आज बैठक।
कांग्रेस सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहती है, 181 सीटों की मांग संभव। सपा कांग्रेस के पिछले चुनाव प्रदर्शन का हवाला दे सकती है। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए मोहरे सजाने की तैयारी तेज हो गई है।
सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक के बाद संकेत है कि कांग्रेस इस बार समाजवादी पार्टी से ठीक ठाक हिस्सेदारी की मांग करेगी। राजनीतिक गलियारों में यह उत्सुकता इसलिए भी उफान मार रही है, क्योंकि पिछले कुछ समय से राहुल गांधी ने खुद को राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी राजनीति के एजेंडे का झंडाबरदार साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
इसी आधार पर कांग्रेस के बढ़े-चढ़े मनोबल का अंदाजा लगा सकते हैं कि अखिलेश यादव ने कांग्रेस द्वारा 181 सीटें मांगे जाने का दावा किया है। इधर, सपा के साथ मंगलवार को होने जा रही बैठक से पहले अपनी तैयारी बैठक में कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश के नेताओं से कह दिया है कि सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू करें, लेकिन ध्यान रखें कि गठबंधन में सम्मानजनक भागीदारी होनी चाहिए।
किंतु, जिस तरह से सपा अध्यक्ष बार-बार दोहरा रहे हैं कि सीटों की संख्या मुद्दा नहीं, जीत प्राथमिकता है तो माना जा रहा है कि कांग्रेस अधिक मुट्टी भींचेगी तो सपा 2017 और 2022 विधानसभा चुनाव का रिपोर्ट कार्ड भी समझौते की मेज पर पटक सकती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर यूपी चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक हुई।
इसमें खरगे सहित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और नेता विधान मंडल दल वीरेंद्र चौधरी के साथ संगठन की तैयारी का फीडबैक लिया।
सूत्रों , सपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर भी इन नेताओं के बीच विस्तार से चर्चा हुई, क्योंकि राहुल विदेश जा रहे हैं। मंगलवार को सपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर नई दिल्ली में ही बैठक होनी है। अखिलेश यादव भी पहुंच रहे हैं।
हालांकि, स्वयं अखिलेश बैठक में शामिल होंगे या पार्टी की ओर अन्य प्रमुख नेताओं को भेजेंगे, यह स्पष्ट नहीं है। बताया गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सपा के साथ बेहतर रिश्तों को बनाए रखते हुए सम्मानजनक सीट बंटवारे की बातचीत शुरू करने का जिम्मा प्रदेश के नेताओं को सौंपा है।
जोर इस पर भी दिया है कि इसका ध्यान अवश्य रखा जाए कि कांग्रेस का दावा उन्हीं सीटों पर हो, जहां जीत की मजबूत संभावनाएं हों। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं