ग्राम पंचायत गंदेवड़ा के भावी प्रधान प्रत्याशी इमरान अली ने ईद-उल-अजहा के पावन पर्व पर समस्त ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों को तहेदिल से ईद की मुबारकबाद पेश की है।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
इमरान अली ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार कुर्बानी, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है।* सभी लोग अमन-शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए धार्मिक कार्य संपन्न करें।
उन्होंने अपील की कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही करें और कुर्बानी के बाद अवशेषों को खुले में, सड़क या नाली में न डालें। गड्ढा खोदकर अवशेषों को दबा दें ताकि
संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें
दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।
साफ-सफाई बनी रहे और बीमारी न फैले।
इमरान अली ने युवाओं से विशेष अनुरोध किया कि कुर्बानी की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें जिससे किसी समुदाय की भावना आहत हो।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट से बचें और अफवाहों पर ध्यान न दें उन्होंने कहा कि गंदेवड़ा गांव हमेशा से भाईचारे की मिसाल रहा है।
ईद के मौके पर गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद परिवारों को भी खुशियों में शामिल करें हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत करें।
संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें
दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।
इमरान अली ने ग्रामवासियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या पर त्काल पुलिस या अधिकारियों से संपर्क करें।