पहाड़ों की रानी मसूरी की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य को बचाने के लिए अब जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए हैं। नगर पालिका परिषद मसूरी की वार्ड संख्या 8 की सभासद गीता कुमांई ने गुरूवार को वन विभाग मसूरी के क्षेत्राधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर माल रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ों पर पोस्टर, बैनर और कीलें ठोककर किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर चिंता जताई।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
ज्ञापन में कहा गया कि पेड़ों पर कीलें ठोकने और पोस्टर चिपकाने से न केवल पेड़ों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण संतुलन को भी नुकसान पहुंच रहा है।
उन्होंने वन विभाग से मांग की कि इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें
दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।
गीता कुमांई ने कहा कि मसूरी की पहचान उसकी हरियाली, स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से है। यदि समय रहते पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर रोक नहीं लगी तो इसका असर आने वाले समय में पर्यावरण और पर्यटन दोनों पर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
उन्होंने वन विभाग को “मिशन ग्रीन मसूरी” अभियान का प्रस्ताव भी सौंपा। अभियान के तहत “वन टूरिस्ट वन प्लांट”, “अडॉप्ट अ ट्री-सेव मसूरी”, स्कूल स्तर पर प्लांट अडॉप्शन, फॉरेस्ट फायर अवेयरनेस और प्लास्टिक फ्री टूरिस्ट स्पॉट जैसी जनभागीदारी आधारित गतिविधियों को शामिल करने का सुझाव दिया गया।
उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय लोग, पर्यटक, स्कूल और सामाजिक संगठन मिलकर छोटे-छोटे प्रयास करें तो मसूरी को और अधिक स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है।
संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें
दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।
गीता कुमाई ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सामूहिक रूप से कार्य करने की बात कही।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यटन नगरी मसूरी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस प्रकार के अभियान समय की आवश्यकता हैं।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।