गुरुवार, 26 नवंबर 2026 02:44 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 6,815 व्यूज

'18 लोगों ने गाड़ी से खींचा, खूब पीटा, लगा चीरहरन हुआ', 60 साल की एक्ट्रेस-BJP महिला नेता की दर्दनाक कहानी

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 11:33 AM IST
'18 लोगों ने गाड़ी से खींचा, खूब पीटा, लगा चीरहरन हुआ', 60 साल की एक्ट्रेस-BJP महिला नेता की दर्दनाक कहानी

Roopa Ganguly: टीवी की दुनिया में जब भी यादगार किरदारों की बात होती है, तो रूपा गांगुली का नाम जरूर लिया जाता है। बीआर चोपड़ा के मशहूर पौराणिक सीरियल 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। पर्दे पर द्रौपदी के चीरहरण का दर्दनाक सीन आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में भी रूपा गांगुली को एक ऐसी भयावह घटना से गुजरना पड़ा था, जिसमें उनकी जान तक खतरे में पड़ गई थी?

60 साल की रूपा गांगुली ने शेयर किया दर्दनाक किस्सा 60 साल की एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने एक बार खुद अपनी जिंदगी से जुड़ा ये दर्दनाक अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे भीड़ ने उन्हें उनकी गाड़ी से बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा था। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं।

दिलचस्प बात ये है कि 'महाभारत' के चीरहरण सीन की शूटिंग के दौरान भी उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसे याद करके वह आज भी उस अनुभव को बयां करती हैं। जब 17-18 लोगों ने रूपा गांगुली पर कर दिया था हमला -रूपा गांगुली ने साल 2016 में पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनके साथ बेहद डरावनी घटना हुई थी।

एक्ट्रेस के मुताबिक करीब 17 से 18 लोग पुलिस के साथ वहां पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें जबरन उनकी गाड़ी से बाहर निकाला गया और उनके साथ मारपीट की गई। इस हमले में रूपा गांगुली की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया था।

रूपा गांगुली ने बताया था कि हमलावरों ने उन्हें जमीन पर पटक-पटककर पीटा, जिसके कारण उनके सिर से खून निकलने लगा था। ये घटना उनके लिए इतनी भयावह थी कि उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर भी अपना दर्द शेयर किया था। रूपा गांगुली ने सोशल मीडिया पर 'महाभारत' में द्रौपदी के चीरहरण का वीडियो शेयर करते हुए 22 मई 201 की घटना को याद किया था।

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि डायमंड हार्बर में 17 से 18 लोग पुलिस के साथ पहुंचे और उन्हें गाड़ी से उतारकर बुरी तरह पीटा। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में ये भी दावा किया था कि इस हमले के कारण उन्हें दो बार ब्रेन हेमरेज झेलना पड़ा था। उनकी इस आपबीती ने लोगों को हैरान कर दिया था।

जिस एक्ट्रेस को दर्शकों ने पर्दे पर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते देखा था, उसकी असल जिंदगी में ऐसी घटना से गुजरने की बात ने सभी को भावुक कर दिया था। रूपा गांगुली के करियर का सबसे यादगार सीन 'महाभारत' में द्रौपदी का चीरहरण रहा है। इस सीन को फिल्माने के दौरान उन्होंने अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया था कि शूटिंग का अनुभव भी काफी मुश्किल हो गया था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Mumbai

CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, केंद्र सरकार का हाईकोर्ट में बड़ा खुलासा, नागरिकता पर भी सवाल

स्पेशल • Lucknow

Lucknow Congress Road Show: ‘अनुमति मिले या नहीं, मार्च निकालेंगे’, कांग्रेस के ऐलान पर BJP- ‘नौटंकी कर रहे’

स्पेशल • अखिल भारतीय

फिर जेल जाएंगे आनंद मोहन! सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई रद्द की, सरेंडर का आदेश, क्या है 1994 के IAS हत्याकांड?

स्पेशल • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में लगा बैन, Netflix को सरकार की सख्त चेतावनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'60 सीट पर चुनाव लड़कर मजाक करेंगे?', सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद के बागी तेवर, मायावती को गठबंधन का ऑफर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kendall Jenner ने बिकिनी के साथ पहना 'ॐ' लिखा कपड़ा, हिंदू धर्म के अपमान का लगा आरोप, बौखलाए लोग

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं Sahiba Bali? अर्जुन कपूर के साथ वायरल हुई कैसी फोटो? जानें पढ़ाई से लेकर कमाई तक की जर्नी के बारे में

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल