गुरुवार, 26 नवंबर 2026 02:44 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,259 व्यूज

Kendall Jenner ने बिकिनी के साथ पहना 'ॐ' लिखा कपड़ा, हिंदू धर्म के अपमान का लगा आरोप, बौखलाए लोग

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 11:01 AM IST
Kendall Jenner ने बिकिनी के साथ पहना 'ॐ' लिखा कपड़ा, हिंदू धर्म के अपमान का लगा आरोप, बौखलाए लोग

Kendall Jenner: अमेरिकी सुपरमॉडल केंडल जेनर एक बार फिर अपने फैशन को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनका ग्लैमरस अंदाज नहीं बल्कि उनका एक आउटफिट है। केंडल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बिकिनी के ऊपर 'ॐ' का प्रतीक बना कपड़ा पहने नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। कई लोगों ने केंडल के इस फैशन चॉइस पर नाराजगी जताते हुए इसे हिंदू धर्म और धार्मिक भावनाओं के प्रति असंवेदनशील बताया है। केंडल जेनर के बिकिनी के ऊपर 'ॐ' का प्रतीक दरअसल केंडल जेनर की इस तस्वीर में उनके कपड़े पर पवित्र हिंदू प्रतीक 'ॐ' के साथ त्रिशूल का निशान भी दिखाई दे रहा है।

इसे लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि धार्मिक प्रतीकों को केवल फैशन या स्टाइल के लिए इस्तेमाल करना उचित नहीं है। बहन काइली जेनर के साथ शेयर की थी तस्वीर -केंडल जेनर ने 24 नवंबर 2026 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बहन काइली जेनर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।

इस फोटो में दोनों बहनें समंदर किनारे नजर आ रही थीं। पहली नजर में ये तस्वीर उनके वेकेशन और बीच लुक की तरह दिखाई देती है लेकिन केंडल के आउटफिट पर बने धार्मिक प्रतीकों ने इसे विवाद का विषय बना दिया। तस्वीर में केंडल जेनर बिकिनी के साथ सारोंग (Sarong) पहने नजर आ रही हैं।

इस कपड़े पर जगह-जगह 'ॐ' का निशान और त्रिशूल की आकृतियां बनी हुई हैं। तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने उनके पहनावे पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी। देखते ही देखते ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

केंडल जेनर की तस्वीर सामने आने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा कि 'ॐ' केवल कोई डिजाइन या सजावटी निशान नहीं है बल्कि ये आध्यात्मिक साधना और श्रद्धा से जुड़ा एक पवित्र प्रतीक है। इसे बीच पर पहनने वाली सामान्य फैशन एक्सेसरी की तरह इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।

यूजर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनका धर्म किसी के लिए कुछ समय का फैशन ट्रेंड नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया कि क्या केंडल ने सच में 'ॐ' और हिंदू मंत्रों से जुड़े प्रतीकों वाला कपड़ा बिकिनी के ऊपर पहना है। यूजर के मुताबिक तस्वीर को ध्यान से देखने पर कपड़े पर बने धार्मिक निशान साफ नजर आते हैं।

एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि केंडल को इस तरह भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रतीकों वाला कपड़ा पहने देखकर हैरानी हुई। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने उनके आउटफिट को सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों का इस्तेमाल बताते हुए नाराजगी जाहिर की। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Mumbai

CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, केंद्र सरकार का हाईकोर्ट में बड़ा खुलासा, नागरिकता पर भी सवाल

स्पेशल • Lucknow

Lucknow Congress Road Show: ‘अनुमति मिले या नहीं, मार्च निकालेंगे’, कांग्रेस के ऐलान पर BJP- ‘नौटंकी कर रहे’

स्पेशल • अखिल भारतीय

फिर जेल जाएंगे आनंद मोहन! सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई रद्द की, सरेंडर का आदेश, क्या है 1994 के IAS हत्याकांड?

स्पेशल • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में लगा बैन, Netflix को सरकार की सख्त चेतावनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'60 सीट पर चुनाव लड़कर मजाक करेंगे?', सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद के बागी तेवर, मायावती को गठबंधन का ऑफर

स्पेशल • अखिल भारतीय

'18 लोगों ने गाड़ी से खींचा, खूब पीटा, लगा चीरहरन हुआ', 60 साल की एक्ट्रेस-BJP महिला नेता की दर्दनाक कहानी

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं Sahiba Bali? अर्जुन कपूर के साथ वायरल हुई कैसी फोटो? जानें पढ़ाई से लेकर कमाई तक की जर्नी के बारे में

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल