कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास की विदेश यात्रा रोकने का मामला अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। गुरुवार (26 नवंबर) को केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर सौरव दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। यह सर्कुलर 23 नवंबर को जारी हुआ।
केंद्र ने उनके पासपोर्ट में दर्ज जन्मस्थान को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि इस जानकारी में गड़बड़ी का असर उनकी भारतीय नागरिकता से जुड़े पहलुओं पर भी पड़ सकता है। यह मामला उस वक्त सामने आया जब सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया।
वह ब्रिटेन में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वहां उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में 'कॉकरोच मूवमेंट' पर बोलने के लिए बुलाया गया था। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है।
मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। केंद्र ने कोर्ट में LOC जारी होने की बात क्यों बताई? सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि सौरव दास के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है।
यह कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर हुई। केंद्र ने यह भी कहा कि दास के पासपोर्ट में दर्ज जन्मस्थान से जुड़ी जानकारी की जांच की जा रही है और इससे उनकी नागरिकता पर भी सवाल उठ सकते हैं। दूसरी तरफ, सौरव दास के वकील ने कहा कि उन्हें किसी LOC की जानकारी नहीं दी गई थी।
एयरपोर्ट पर रोके जाने के समय भी न तो कोई आदेश दिखाया गया और न ही यात्रा रोकने की वजह बताई गई। उनके वकील ने LOC की कॉपी मांगी, ताकि उसके खिलाफ उचित कानूनी चुनौती दी जा सके। केंद्र की ओर से बताया गया कि LOC की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती।
The Centre informed the Delhi High Court that a Look Out Circular (LOC) has been issued against CJPs Saurav Das, stating that discrepancies in his passport could also affect his Indian citizenship. Dass lawyer said he was not informed about the LOC. The High Court sought the governments response to his petition challenging the decision to deny him permission to travel abroad दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP के सौरव दास को क्यों रोका गया?
क्या होता है RPO नोटिस? क्यों अटका विदेश जाना? दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए थे सौरव दास?
सौरव दास को 24 नवंबर को लंदन जाने वाली फ्लाइट पकड़नी थी। उनका कहना था कि इमिग्रेशन काउंटर पर उन्हें रोक दिया गया, लेकिन किसी अधिकारी ने यात्रा रोकने का लिखित आदेश नहीं दिखाया। उनके वकील ने अदालत में कहा कि पासपोर्ट से जुड़ा कारण बताओ नोटिस जारी होने भर से किसी व्यक्ति को विदेश जाने से नहीं रोका जा सकता।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं