गुरुवार, 26 नवंबर 2026 02:44 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 9,927 व्यूज

'60 सीट पर चुनाव लड़कर मजाक करेंगे?', सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद के बागी तेवर, मायावती को गठबंधन का ऑफर

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 12:06 PM IST
'60 सीट पर चुनाव लड़कर मजाक करेंगे?', सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद के बागी तेवर, मायावती को गठबंधन का ऑफर

UP Election 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी खेमे में सीटों का गणित अभी से सियासी तनाव की वजह बनता दिख रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत के बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़कर संतुष्ट नहीं होगी।

उनका कहना है कि कांग्रेस को यूपी में अपना राजनीतिक वजूद फिर से मजबूत करना है। इसके लिए वह हर जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं। मसूद के इस बयान ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के भविष्य और मायावती की भूमिका को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

60 सीटों पर क्यों तैयार नहीं कांग्रेस? इमरान मसूद से जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस 60 सीटों पर समझौता कर सकती है, तो उन्होंने इस संभावना को खारिज कर दिया। उनका कहना था कि अगर पार्टी को अपना आधार ही मजबूत करना है, तो इतने कम सीटों पर चुनाव लड़ने का क्या फायदा होगा।

मसूद ने कहा कि उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर अपनी बात पार्टी नेतृत्व तक पहुंचा दी है। अब नेतृत्व जो फैसला करेगा, वह उन्हें मंजूर होगा। उनके बयान से साफ है कि कांग्रेस के भीतर सीटों को लेकर असंतोष है।

पार्टी सिर्फ गठबंधन में बने रहने के लिए कम सीटों पर चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं दिख रही। मसूद ने यह भी याद दिलाया कि जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब कांग्रेस 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ चुकी है। ऐसे में 60 सीटों का प्रस्ताव पार्टी के लिए स्वीकार करना आसान नहीं होगा।

Akhilesh के 'Special-26' Offer से कांग्रेस क्यों असहज? सपा MP इकरा हसन ने खोली पोल, '2029' का गेम प्लान? इमरान मसूद बोले- सपा तय करे भाजपा से लड़ना है या कांग्रेस से इमरान मसूद बोले "यहां जो कुछ भी हो रहा है, उससे लगता है कि इस मामले में सीरियसनेस की कमी है।

सीरियसनेस की कमी इसलिए है क्योंकि आप (समाजवादी पार्टी) एक तरफ बातचीत कर रहे हैं, दूसरी तरफ अनाउंसमेंट कर रहे हैं, जिससे पता चलता है कि इसे सीरियसली नहीं लिया जा रहा है। सीरियस तरीके से बातचीत हो रही थी, और लोग एक साथ बैठकर सीरियसली बात कर रहे थे, लेकिन अचानक ऐसा हो गया।

तो अब हम अपनी पार्टी के अंदर डिस्कस करेंगे कि हमें क्या करना चाहिए, बातचीत के लिए बैठना चाहिए या नहीं, क्योंकि इस वक्त क्या करना है, इसका फैसला पार्टी करेगी। जब आपने मेरे खिलाफ यह अनाउंसमेंट कर दिया है, तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप मुझसे लड़ना चाहते हैं, कांग्रेस से, या BJP से?

यह तो तय करना ही होगा, है ना, कि आप BJP से लड़ना चाहते हैं या हमसे? तो, मैं इस बारे में क्या कह सकता हूं? " VIDEO | Lucknow: As Samajwadi Party releases list of five candidates for UP Polls, Congress MP Imran Masood (@Imranmasood_Inc) says, “Whatever is happening here, it seems that there is a lack of seriousness in this matter.

There is a lack of seriousness because while you (Samajwadi Party) are holding talks on one side, you are making declarations on the other, which indicates that this is not being taken seriously. Discussions were being held in a serious manner, and people were sitting together and talking seriously, but suddenly this has happened.

So, now we will discuss within our party what we should do, whether we should sit for talks or not, because the decision on what to do in this situation will be taken by the party. When you have made this declaration against me, I dont understand whether you want to fight me, the Congress, or the BJP?

It has to be decided, doesnt it, whether you want to fight the BJP or fight us? So, what can I say about this? ”(Full video available on Videos - https://t.

co/bIyFWTfmBd)।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Mumbai

CJP नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, केंद्र सरकार का हाईकोर्ट में बड़ा खुलासा, नागरिकता पर भी सवाल

स्पेशल • Lucknow

Lucknow Congress Road Show: ‘अनुमति मिले या नहीं, मार्च निकालेंगे’, कांग्रेस के ऐलान पर BJP- ‘नौटंकी कर रहे’

स्पेशल • अखिल भारतीय

फिर जेल जाएंगे आनंद मोहन! सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई रद्द की, सरेंडर का आदेश, क्या है 1994 के IAS हत्याकांड?

स्पेशल • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में लगा बैन, Netflix को सरकार की सख्त चेतावनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'18 लोगों ने गाड़ी से खींचा, खूब पीटा, लगा चीरहरन हुआ', 60 साल की एक्ट्रेस-BJP महिला नेता की दर्दनाक कहानी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kendall Jenner ने बिकिनी के साथ पहना 'ॐ' लिखा कपड़ा, हिंदू धर्म के अपमान का लगा आरोप, बौखलाए लोग

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं Sahiba Bali? अर्जुन कपूर के साथ वायरल हुई कैसी फोटो? जानें पढ़ाई से लेकर कमाई तक की जर्नी के बारे में

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल