मंगलवार, 24 नवंबर 2026 05:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश अखिल भारतीय 16,309 व्यूज

दिल्ली-NCR की सड़कों पर दौड़ रहे 23.6 लाख ओवरएज वाहन, CAQM ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 04:17 PM IST
दिल्ली-NCR की सड़कों पर दौड़ रहे 23.6 लाख ओवरएज वाहन, CAQM ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि दिल्ली-NCR में 23. 6 लाख से अधिक ओवरएज वाहन अभी भी सड़कों पर चल रहे हैं, जो वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण हैं। दिल्ली-NCR में जहर घोल रहे 23.

6 लाख ओवरएज वाहन (AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर) दिल्ली-NCR में 23. 6 लाख ओवरएज वाहन सक्रिय। पुराने वाहन BS-VI से कई गुना ज्यादा जहरीले।

2026 से दिल्ली में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सुप्रीम कोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

आयोग ने कोर्ट को बताया है कि दिल्ली-NCR की सड़कों पर अभी भी 23. 6 लाख से ज्यादा ऐसे वाहन चल रहे हैं, जिनकी कानूनी समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। बता दें कि ये वे गाड़ियां हैं जो अपनी तय उम्र पूरी कर चुकी हैं, फिटनेस टेस्ट में फेल हो गई हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन रद हो चुका है, या जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण कानूनी तौर पर सड़क पर चलने के योग्य नहीं हैं।

मिली जानकारी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुल 25. 4 लाख ओवरएज वाहन दर्ज किए गए हैं। इनमें से अब तक केवल 1.

85 लाख वाहनों को ही स्क्रैप किया गया है या उन्हें दूसरे राज्यों में ले जाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किया गया है। बाकी वाहन अभी भी प्रदूषण फैला रहे हैं। CAQM के मुताबिक, दिल्ली-NCR में कुल वाहनों में 65.

2 प्रतिशत हिस्सेदारी दोपहिया वाहनों की है, जबकि 28. 9 प्रतिशत हल्के चारपहिया वाहन हैं। आयोग ने कोर्ट को बताया कि नए BS-VI मानक वाले वाहनों की तुलना में ये पुराने वाहन कई गुना ज्यादा जहरीला धुआं छोड़ते हैं, जो हवा को खराब करने का बड़ा कारण है।

इसके अलावा वायु प्रदूषण से जुड़े एक मामले में दाखिल हलफनामे में आयोग ने बताया कि हवा को साफ रखने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं। बसों पर सख्ती- 1 नवंबर, 2026 से दिल्ली में केवल CNG, इलेक्ट्रिक या BS-VI डीजल वाली इंटर-सिटी बसों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है।

इसमें ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसें भी शामिल हैं। मालवाहक वाहनों पर रोक- 1 नवंबर, 2026 से ही BS-VI, CNG, LNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को छोड़कर अन्य सभी पुराने कमर्शियल मालवाहक वाहनों की दिल्ली में एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- खालिस्तान जिंदाबाद

देश • अखिल भारतीय

केरलम के स्कूल में चली गोली, 9वीं कक्षा का छात्र घायल; दूसरा छात्र लेकर आया था हथियार

देश • अखिल भारतीय

दुरंतो एक्सप्रेस 4 घंटे लेट होने से छूटी कपल की फ्लाइट, रेलवे को चुकाने होंगे 63 हजार रुपये; कंज्यूमर कोर्ट का फैसला

देश • अखिल भारतीय

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई

देश • अखिल भारतीय

नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके

देश • अखिल भारतीय

नेपाल में सुबह-सुबह आया भूकंप, भारत में भी महसूस हुए झटके

देश • अखिल भारतीय

UPSC और SSC में कुछ नंबरों से चूके तो न हों निराश, अब BIS में मिल सकेगी सीधी सरकारी नौकरी; बदल गए नियम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल