बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
देश अखिल भारतीय 17,710 व्यूज

UPSC और SSC में कुछ नंबरों से चूके तो न हों निराश, अब BIS में मिल सकेगी सीधी सरकारी नौकरी; बदल गए नियम

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 11:31 PM IST
UPSC और SSC में कुछ नंबरों से चूके तो न हों निराश, अब BIS में मिल सकेगी सीधी सरकारी नौकरी; बदल गए नियम

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने अपने भर्ती नियमों में बदलाव किया है, जिससे यूपीएससी और एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहे लेकिन अंतिम सूची में जगह न बना पाने वाले उम्मीदवारों को सीधी सरकारी नौकरी मिल सकेगी। यूपीएससी और एसएससी के सफल उम्मीदवारों को अब बीआईएस में मिलेगी सीधी नौकरी (सांकेतिक फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जैसी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के बावजूद अंतिम मेधा सूची में जगह नहीं बना पाने वाले प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का नया रास्ता खुल गया है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने अपने भर्ती नियमों में बदलाव करते हुए अब ऐसे योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सीधे भर्ती करने का प्रविधान किया है, जिन्होंने इन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की की है, लेकिन सीमित पदों के कारण अंतिम चयन नहीं हो सका।

बीआईएस ने सोमवार को बयान में कहा कि भर्ती प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और प्रतिभा आधारित बनाने के लिए तीन प्रमुख भर्ती नियमों में संशोधन किया गया है। इस फैसले से न केवल योग्य अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी का अतिरिक्त अवसर मिलेगा, बल्कि बीआईएस में भर्ती प्रक्रिया भी तेज होने की उम्मीद है।

नए नियमों के तहत बीआईएस अब केंद्रीय भर्ती एजेंसियों की ओर से जारी पब्लिक डिस्क्लोजर लिस्ट में उपलब्ध योग्य उम्मीदवारों तक सीधे पहुंच बना सकेगा। इसमें ऐसे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने यूपीएससी और एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की, लेकिन सीमित रिक्तियों के कारण अंतिम चयन सूची में जगह नहीं बना पाए।

ऐसे उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और उपलब्ध भर्ती प्रविधानों के आधार पर किया जा सकेगा। बीआईएस ने स्पष्ट किया है कि इस नई व्यवस्था का लाभ केवल वैज्ञानिक पदों तक सीमित नहीं रहेगा। इसके तहत वैज्ञानिक संवर्ग, प्रशासन, वित्त, प्रयोगशाला तकनीकी और अन्य संबंधित पदों के लिए भी योग्य उम्मीदवारों की भर्ती का रास्ता खुलेगा।

आमतौर पर नई भर्ती के लिए अलग से आवेदन, स्क्रीनिंग और चयन प्रक्रिया आयोजित करनी पड़ती है। लेकिन नई व्यवस्था के तहत केंद्रीय भर्ती एजेंसियों की ओर से उपलब्ध कराई गई योग्य उम्मीदवारों की सूची का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे भर्ती में लगने वाला समय और प्रशासनिक संसाधन दोनों बचेंगे।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के तहत बीआइएस की देश में उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता, मानकीकरण और अनुरूपता मूल्यांकन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम-उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

देश • अखिल भारतीय

देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

देश • अखिल भारतीय

गुजरात के हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के 4 विमान, माउंटेन इंगल्स ने रचा इतिहास; महू से शुरू हुआ था अभियान

देश • Jabalpur

चिंताजनक: संकट में भावी पीढ़ी का कद, पांच में से एक बच्चा मिल रहा नाटा

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु सरकार ने की सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना, दीपथून पर नहीं जला कार्तिगई दीपम

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: तिरुवन्नामलाई में 3500 किलोग्राम घी से भरे विशाल पात्र से महादीपम जलाया गया, क्यों हुआ विवाद? पूरी डिटेल

देश • अखिल भारतीय

'हर बेदखली में किरायेदारी समाप्ति का नोटिस जरूरी नहीं', मकान मालिक-किरायेदार विवाद पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की टिप्पणी

देश • अखिल भारतीय

वन्यजीव संरक्षण में बड़ा कदम, वंतारा ने मेडागास्कर सरकार के साथ किया 10 साल का समझौता

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल