गुरुवार, 26 नवंबर 2026 02:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
देश Jabalpur 15,297 व्यूज

चिंताजनक: संकट में भावी पीढ़ी का कद, पांच में से एक बच्चा मिल रहा नाटा

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 06:49 AM IST
चिंताजनक: संकट में भावी पीढ़ी का कद, पांच में से एक बच्चा मिल रहा नाटा

जबलपुर में कम वजन और ठिगनेपन के मामले बढ़े हैं। हर पांच में से एक बच्चा उम्र के हिसाब से नाटा रह जा रहा है और चार में से एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का है। यह स्थिति तब है, जब पोषण पर हर साल हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

पोषण आहार और स्तनपान में अनियमितता से भी सामने आ रहे मामले (सांकेतिक तस्वीर) पोषण आहार और स्तनपान में अनियमितता से भी सामने आ रहे मामले जबलपुर जिले में 15 से 49 वर्ष की महिलाओं में कम वजन की समस्या बढ़ रही है जबलपुर। बच्चों को उचित पोषण आहार नहीं मिलने की समस्या अब सिर्फ गरीबी का सवाल नहीं रही, यह जिले के भविष्य से जुड़ा गंभीर स्वास्थ्य संकट बनती जा रही है।

हालिया आंकड़े बताते हैं कि जिले में कम वजन और ठिगनेपन के मामले बढ़े हैं। हर पांच में से एक बच्चा उम्र के हिसाब से नाटा रह जा रहा है और चार में से एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का है। यह स्थिति तब है, जब पोषण पर हर साल हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

जिले की तस्वीर बताती है कि पोषण प्रोफाइल जिले में करीब 2. 51 लाख पांच साल से कम उम्र के बच्चे हैं, जिनमें हजारों बच्चे ठिगनेपन, कम वजन और एनीमिया से जूझ रहे हैं। शहरी झुग्गियों, रांझी, अधारताल, गढ़ा, पनागर और ग्रामीण ब्लॉकों में यह समस्या ज्यादा दिख रही है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पोषण अभियान, सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2. 0, टेक होम राशन, गर्म पका भोजन, आयरन-फोलिक एसिड और नियमित ग्रोथ मानिटरिंग के जरिए कुपोषण पर काम किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर माह बच्चों की लंबाई-वजन मापकर पोषण ट्रैकर पर दर्ज करती हैं।

स्वास्थ्य विभाग में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता का कहना है कि पहले 1000 दिन यानी गर्भधारण से लेकर दो साल तक का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान मां का स्तनपान भी बेहद जरूरी है। एनएससीबी मेडिकल कालेज में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ मोनिका लॉजरस ठिगनेपन का असर सिर्फ कद पर नहीं पड़ता।

ऐसे बच्चों में सीखने-समझने की क्षमता कम हो जाती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है। एल्गिन में डा. पल्लवी लोंदे बच्चे को सिर्फ पेट भरने वाला नहीं, बल्कि प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन-ए और कैल्शियम वाला आहार दिया जाए।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण सबसे चिंताजनक बात कम वजन और दुबलेपन में हुई बढ़ोतरी है। जिले में कम वजन (अंडरवेट) वाले बच्चों की दर साल 2024 में 20 प्रतिशत थी जो साल 2015 में बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई है और वेस्टिंग यानी दुबलापन 18. 9 से बढ़कर 23.

8 प्रतिशत हो गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'कार में दुष्कर्म और मारपीट के नहीं मिले सबूत', 15 साल की सजा पा चुके आरोपी को SC ने किया बरी

देश • Mumbai

सीजेपी नेता सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया? केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट में दी जानकारी

देश • अखिल भारतीय

YouTube से वीडियो हटाने के मामले में भारत दुनिया में नंबर-1, तीन महीने में 34.4 लाख वीडियो हुए डिलीट

देश • अखिल भारतीय

'नोटिस की जांच जारी', भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के अमेरिकी प्रस्ताव पर बोली सरकार

देश • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश: रीवा के गुरुकुल स्कूल के छात्रावास में 13 वर्षीय छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंका

देश • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी

देश • अखिल भारतीय

महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल

देश • Mumbai

26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल