शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 03:37 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
देश अखिल भारतीय 18,485 व्यूज

'कार में दुष्कर्म और मारपीट के नहीं मिले सबूत', 15 साल की सजा पा चुके आरोपी को SC ने किया बरी

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 11:41 AM IST
'कार में दुष्कर्म और मारपीट के नहीं मिले सबूत', 15 साल की सजा पा चुके आरोपी को SC ने किया बरी

सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में 15 साल की सजा पाए आरोपी को सबूतों के अभाव और पीड़िता के बयान में विसंगतियों के चलते बरी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को किया बरी (फाइल फोटो)। सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल की सजा पाए आरोपी को बरी किया।

दुष्कर्म और मारपीट के कोई मेडिकल सबूत नहीं मिले। पीड़िता के बयान में कई विसंगतियां पाई गईं। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

15 साल की सजा के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट ने बरी करते हुए कहा कि आरोपी का अपराध साबित नहीं होने की वजह से ये कदम उठाया गया है। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में विफल रहा। पीड़िता के बयान में कई अंतर पाए जाने और यौन हमले की पुष्टि का कोई मेडिकल सबूत नहीं मिलने की वजह से आरोपी को बरी किया गया है।

कोर्ट ने ये भी माना कि पीड़िता का अकेला बयान सजा को बनाए रखने के लिए विश्वसनीय नहीं था। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने गौर किया कि हालांकि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि कार के अंदर उसे पीटा गया और कई बार बलात्कार किया गया, लेकिन मेडिकल जांच में कोई चोट नहीं मिली।

इसके साथ ही, कार के अंदर ऐसी कोई जांच भी नहीं की गई जिससे मारपीट या कथित यौन संबंध के कोई सबूत मिल सकें। कोर्ट ने कहा कि हम आरोपी को लगाए गए आरोपों के लिए दोषी नहीं ठहरा सकते, खासकर इसलिए क्योंकि पीड़िता के बयान में कई विसंगतियां हैं। पीड़िता के बयान के अलावा, आरोपी के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं है जो उसे दोषी साबित करे।

कोर्ट ने कहा कि ध्यान देने वाली बात यह है कि जांच अधिकारी (IO) ने कार जब्त करने के बारे में कुछ नहीं कहा, और न ही कार के अंदर ऐसी कोई जांच की गई जिससे मारपीट या कथित यौन संबंध के कोई निशान मिल सकें। केवल पीड़िता के बयान के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि उनका बयान इतना ठोस नहीं है कि उस पर भरोसा करके सजा सुनाई जा सके।

" यह मामला इन आरोपों से जुड़ा है कि 17 अगस्त 2019 को आरोपी ने पीड़िता को अपनी कार में लिफ्ट दी। उसके बाद उसे चिप्स और सॉफ्ट ड्रिंक दी। इन्हें खाने के बाद वो बेहोश हो गई और इसके बाद दो अलग-अलग जगहों पर उसका यौन उत्पीड़न हुआ।

ट्रायल कोर्ट ने उसे IPC की धारा 376(1) के तहत दोषी ठहराया। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने उम्र का सबूत न होने के कारण पॉक्सो के आरोपों को तो हटा दिया, लेकिन रेप के मामले में दोषसिद्धि को बरकरार रखा। इसके बाद इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की गई।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

संजय कपूर फैमिली ट्रस्ट विवाद: 15 बैठकों के बाद भी नहीं निकला हल, मां रानी कपूर ने ठोका 6 हजार करोड़ रुपये का दावा

देश • अखिल भारतीय

भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार

देश • अखिल भारतीय

स्वदेशी ड्रोन किलर 'भार्गवास्त्र' का पोखरण में सफल परीक्षण, एक साथ कई दुश्मन ड्रोनों को हवा में कर देगा नष्ट

देश • अखिल भारतीय

निकाह में फिजूलखर्ची छोड़ बच्चों की शिक्षा पर खर्च करें पैसा, मौलाना असगर अली की बड़ी अपील

देश • अखिल भारतीय

कल्लाकुरिची अश्लील संदेश मामला: महिला कलेक्टर से लगातार दूसरे दिन पूछताछ, बैकफुट पर विजय सरकार

देश • अखिल भारतीय

स्वदेशी ड्रोन किलर 'भार्गवास्त्र' का पोकरण में सफल परीक्षण, एक साथ कई दुश्मन ड्रोनों को हवा में कर देगा नष्ट

देश • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश के सागर में शराब दुकानों पर 400 लोगों की जांच, मिली लीवर संबंधी समस्याएं

देश • अखिल भारतीय

गंगासागर मेले की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर तैयारी तेज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल