शनिवार, 28 नवंबर 2026 04:37 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
देश अखिल भारतीय 12,688 व्यूज

गंगासागर मेले की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर तैयारी तेज

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 02:00 AM IST
गंगासागर मेले की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर तैयारी तेज

जनवरी 2027 में सागरद्वीप पर आयोजित होने वाले वार्षिक गंगासागर मेले की व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य था। बैठक में मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। गंगासागर मेले की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा जनवरी 2027 में होने वाले मेले को लेकर अलीपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विभिन्न विभागों की तैयारियों का लिया जायजा राज्य ब्यूरो, कोलकाता।

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कोलकाता के अलीपुर स्थित दक्षिण 24 परगना जिले के जिलाधिकारी कार्यालय में आगामी गंगासागर मेले की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय प्रशासनिक बैठक की। जनवरी 2027 में सागरद्वीप पर आयोजित होने वाले वार्षिक गंगासागर मेले की व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य था।

बैठक में मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। मेले का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक तैयारियों और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच समन्वय पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, गृह सचिव संघमित्रा घोष, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धिनाथ गुप्ता समेत राज्य प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। दक्षिण 24 परगना के सागरद्वीप में आयोजित होने वाले गंगासागर मेले में हर साल देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालु गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम पर पुण्य स्नान करते हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और द्वीप तक पहुंचने में आने वाली परिवहन संबंधी चुनौतियों को देखते हुए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। मेले के दौरान परिवहन, नौका सेवाओं, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होती है।

बैठक का उद्देश्य मेले से काफी पहले सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना और श्रद्धालुओं की सागर द्वीप तक आने-जाने की यात्रा को सुरक्षित एवं परेशानी मुक्त बनाना था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर DMK ने किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत

देश • अखिल भारतीय

दीपथून दीपम विवाद पर SC सख्त, तमिलनाडु के मुख्य सचिव और DGP समेत 15 अधिकारियों को अवमानना नोटिस

देश • अखिल भारतीय

भारत के करीब दो-तिहाई किशोरों में विटामिन बी12 की कमी, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी प्रभावित

देश • अखिल भारतीय

बंगाल में पति के सिर पर बंदूक रखकर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, बच्चियों से मारपीट

देश • अखिल भारतीय

गोवा के बाद अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, मिला कोलीफार्म बैक्टीरिया; FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी

देश • अखिल भारतीय

नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राजस्थान को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी; पेयजल पर भी संकट

देश • अखिल भारतीय

मतांतरण के विरुद्ध छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज होने लगा मुखर, गांवों में लगे 'नो एंट्री' के बोर्ड

देश • अखिल भारतीय

TRAI ने सेवा और लेनदेन कॉल के लिए 1601 नंबर सीरीज का दायरा बढ़ाया

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल