शनिवार, 28 नवंबर 2026 05:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
देश अखिल भारतीय 4,051 व्यूज

नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राजस्थान को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी; पेयजल पर भी संकट

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 02:06 AM IST
नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राजस्थान को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी; पेयजल पर भी संकट

सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी-बांडी-लूणी नदी पारिस्थितिकी तंत्र (रिवर इकोसिस्टम) में प्रदूषण से जुड़े मामले में "सुस्ती" को लेकर राजस्थान सरकार को कड़ी फटकार लगाई। नदी पारिस्थितिकी तंत्र में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की राजस्थान को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जोजरी-बांडी-लूणी नदी तंत्र पर अधिकारियों को नींद से जगाने के लिए फटकारा अदालत ने आदेश पारित करने के लिए मामले को 10 दिसंबर को सूचीबद्ध किया ।

सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी-बांडी-लूणी नदी पारिस्थितिकी तंत्र (रिवर इकोसिस्टम) में प्रदूषण से जुड़े मामले में "सुस्ती" को लेकर राजस्थान सरकार को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने अधिकारियों को "नींद से जगाने" के लिए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। अदालत ने आदेश पारित करने के लिए मामले को 10 दिसंबर को सूचीबद्ध किया।

जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि अगर राज्य के अधिकारी इस मामले में कार्रवाई नहीं करते हैं तो शीर्ष अदालत उनके खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर अवमानना की कार्रवाई शुरू कर सकती है। पीठ ने राजस्थान सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस. वी.

राजू से कहा,"आप सरकार को सलाह दें और उन्हें जमीनी स्तर पर उतरकर काम करने दें, वरना उन्हें इस अदालत का रोष झेलना पड़ेगा। " पीठ ने कहा,"अधिकारी कुछ भी नहीं करना चाहते। अगर वे जागकर कार्रवाई नहीं करेंगे तो हम उनसे जवाबदेही तय करेंगे।

" शीर्ष अदालत जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े स्वत: संज्ञान मामले की सुनवाई कर रही थी। पीठ ने बांडी और लूणी नदियों में प्रदूषण के मुद्दे को भी उठाया था। जोजरी नदी जोधपुर से होकर गुजरती है, बांडी नदी पाली से बहती है और लूणी नदी बालोतरा से होकर गुजरती है।

बांडी व जोजरी नदियां बालोतरा शहर के पास लूणी नदी में मिलती हैं। न्यायमित्र व अधिवक्ता बलबीर सिंह ने शीर्ष अदालत के 26 अक्टूबर के निर्देश का हवाला दिया, जिसमें राज्य को नदी पारिस्थितिकी तंत्र के किनारे या आसपास नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की कोई और अनुमति देने से रोका था।

पीठ ने कहा,"अगर सकारात्मक कार्रवाई और ठोस रूपरेखा सामने नहीं आती है तो आपके अधिकारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसका असर सिर्फ अधिकारियों पर ही नहीं, पूरी सरकार पर पड़ेगा। " बालोतरा में पेयजल की कमी का मुद्दा उठाशीर्ष अदालत ने बालोतरा में पेयजल की गंभीर कमी का मुद्दा भी उठाया।

पीठ ने कहा,"सरकार इस इलाके में रहने वाले लाखों लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइपलाइन क्यों नहीं बिछा सकती? "।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

गोवा के बाद अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, मिला कोलीफार्म बैक्टीरिया; FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी

देश • अखिल भारतीय

मतांतरण के विरुद्ध छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज होने लगा मुखर, गांवों में लगे 'नो एंट्री' के बोर्ड

देश • अखिल भारतीय

TRAI ने सेवा और लेनदेन कॉल के लिए 1601 नंबर सीरीज का दायरा बढ़ाया

देश • अखिल भारतीय

करुणा का अभाव है दुनियाभर की सभी समस्याओं की जड़ : मोहन भागवत

देश • अखिल भारतीय

'दुश्मन गुप्त तरीके से हमारे खिलाफ बौद्धिक युद्ध कर रहा है', CDS ने देश के भविष्य को लेकर कही बड़ी बात

देश • अखिल भारतीय

2011 की जनगणना के आधार पर सीटों में 50 फीसदी की एकसमान वृद्धि: सरकार के नए परिसीमन विधेयक में क्या हैं प्रस्ताव ?

देश • अखिल भारतीय

पुरानी फैक्ट्रियों के कारण महंगा पड़ रहा यूरिया उत्पादन, 6 नए गैस आधारित संयंत्रों को दी मंजूरी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल