कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल द्वारा 27 नवंबर को जारी बयान में बताया गया कि मूल बिल को वापस लेने का कारण संबंधित संविधान संशोधन बिल को विशेष बहुमत न मिल पाना था। लोकसभा-विधानसभा सीटों में 50 फीसदी समान वृद्धि, सरकार के नए विधेयक में क्या प्रस्ताव हैं बिल में महिला आरक्षण लागू करने के प्रविधान जोड़े गए हैं सरकार ने कहा है कि नया बिल मूल प्रावधानों में पर्याप्त बदलाव करता है डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में लोकसभा में पेश किए गए मूल परिसीमन बिल को वापस लेने का फैसला किया है। इसकी जगह एक नया संशोधित बिल परिसीमन (द्वितीय) बिल, 2026 लाया जा रहा है। कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल द्वारा 27 नवंबर को जारी बयान में बताया गया कि मूल बिल को वापस लेने का कारण संबंधित संविधान संशोधन बिल को विशेष बहुमत न मिल पाना था।
मूल परिसीमन बिल 16 अप्रैल 2026 को संविधान (131वां संशोधन) बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल के साथ पेश किया गया था। संविधान संशोधन बिल को विशेष बहुमत न मिलने के कारण संबंधित बिल आगे नहीं बढ़ पाए थे। सरकार ने कहा है कि नया बिल मूल प्रावधानों में पर्याप्त बदलाव करता है, इसलिए नियम 110 के तहत मूल बिल वापस लिया जा रहा है।
इस प्रविधान से द्रमुक, राकांपा शरद गुट और वाईएसआरसीपी जैसे दलों की शंकाओं का समाधान हो गया है और उनकी ओर से विधेयक को समर्थन के संकेत भी मिल गए हैं। सरकार अब इस विधेयक को सोमवार से शुरू हो रही संसद की विशेष बैठक में पेश कर सकती है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर से होनी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं