शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 10:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश अखिल भारतीय 6,113 व्यूज

वारिसों तक पहुंचेगी लावारिस वित्तीय संपत्तियां, सुप्रीम कोर्ट ने जताया संतोष

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 08:19 PM IST
वारिसों तक पहुंचेगी लावारिस वित्तीय संपत्तियां, सुप्रीम कोर्ट ने जताया संतोष

सुप्रीम कोर्ट ने लावारिस वित्तीय संपत्तियों को उनके कानूनी वारिसों तक पहुंचाने के लिए उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट ने लावारिस वित्तीय संपत्तियों पर जताया संतोष (फोटो-) सुप्रीम कोर्ट ने लावारिस वित्तीय संपत्तियों पर संतोष जताया। पत्रकार सुचेता दलाल की जनहित याचिका का निपटारा हुआ।

कानूनी वारिसों को संपत्ति लौटाने के उपाय प्रभावी माने गए। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लावारिस वित्तीय संपत्तियों से जुड़ी याचिका में उठाई गई मुख्य चिंताओं का संबंधित अधिकारियों की ओर से किए गए उपायों से काफी हद तक समाधान हो गया है।

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने पत्रकार सुचेता दलाल की जनहित याचिका का निपटारा कर दिया। याचिका में दिवंगत लोगों के बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों, जमा राशि और डाकघरों में पड़ी रकम की जानकारी के लिए केंद्रीकृत डाटाबेस बनाने की मांग की गई थी।

इसके साथ ही बैंक जमा, प्रतिभूतियों, बीमा पॉलिसियों और भविष्य निधि (पीएफ) खातों से जुड़े दावों के निपटारे की ऐसी व्यवस्था बनाने का आग्रह किया गया था, जिससे कानूनी वारिसों को अनावश्यक मुकदमेबाजी से न गुजरना पड़े। डाटाबेस में खाताधारक का नाम, पता और लेन-देन की आखिरी तारीख जैसी जानकारियां शामिल करने का सुझाव भी दिया गया था।

पीठ ने जनहित का मुद्दा उठाने और इस दिशा में लगातार प्रयास करने के लिए सुचेता दलाल की सराहना की। उसने कहा कि इस कार्यवाही का उद्देश्य जमाकर्ताओं, निवेशकों और उनके वैध वारिसों के वित्तीय हितों की रक्षा करना था। विभिन्न पक्षों की ओर से हलफनामों में दिए गए आश्वासनों को रिकॉर्ड पर लेते हुए पीठ ने उम्मीद जताई कि संबंधित अधिकारी इन संपत्तियों की पहचान और उन्हें वास्तविक मालिकों या उनके वारिसों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को अधिक सरल, प्रभावी और पारदर्शी बनाने के प्रयास जारी रखेंगे।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे में भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

देश • अखिल भारतीय

डिस्कॉम का कर्ज फिर 7 लाख करोड़ पार, उदय योजना के बावजूद क्यों नहीं सुधरी हालत?

देश • अखिल भारतीय

संजय कपूर फैमिली ट्रस्ट विवाद: 15 बैठकों के बाद भी नहीं निकला हल, मां रानी कपूर ने ठोका 6 हजार करोड़ रुपये का दावा

देश • अखिल भारतीय

भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार

देश • अखिल भारतीय

स्वदेशी ड्रोन किलर 'भार्गवास्त्र' का पोखरण में सफल परीक्षण, एक साथ कई दुश्मन ड्रोनों को हवा में कर देगा नष्ट

देश • अखिल भारतीय

निकाह में फिजूलखर्ची छोड़ बच्चों की शिक्षा पर खर्च करें पैसा, मौलाना असगर अली की बड़ी अपील

देश • अखिल भारतीय

कल्लाकुरिची अश्लील संदेश मामला: महिला कलेक्टर से लगातार दूसरे दिन पूछताछ, बैकफुट पर विजय सरकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल