शनिवार, 28 नवंबर 2026 04:39 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
देश अखिल भारतीय 4,402 व्यूज

संजय कपूर फैमिली ट्रस्ट विवाद: 15 बैठकों के बाद भी नहीं निकला हल, मां रानी कपूर ने ठोका 6 हजार करोड़ रुपये का दावा

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 08:12 AM IST
संजय कपूर फैमिली ट्रस्ट विवाद: 15 बैठकों के बाद भी नहीं निकला हल, मां रानी कपूर ने ठोका 6 हजार करोड़ रुपये का दावा

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के फैमिली ट्रस्ट विवाद में उनकी मां रानी कपूर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। 15 बैठकों के बाद भी सुलह नही हो सका। संजय कपूर फैमिली ट्रस्ट विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

मां रानी कपूर ने 6000 करोड़ रुपये का दावा किया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के जाने-माने उद्योगपतियों में शुमार दिवंगत संजय कपूर के परिवार के ट्रस्ट को लेकर चल रहा विवाद थम नहीं रहा है।

मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है। मां और पत्नी के बीच सुलह की कोशिश नाकाम रही जिस वजह से अब ये विवाद कोर्ट रूम पहुंच गया। मां रानी कपूर और पत्नी प्रिया कपूर के बीच कई तरह से सुलह की कोशिश की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

यह मामला फैमिली ट्रस्ट पर रानी कपूर के दावे से जुड़ा है। मां रानी कपूर का आरोप है कि उनकी संपत्ति को उनकी जानकारी और सहमति के बिना ट्रस्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था। गुरुवार को कोर्ट को बताया गया कि सुलह के लिए 15 बार बैठकें हुई।

इसके बावजूद दोनों पक्ष किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके। इसके बाद कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस मामले में अपना आदेश सुनाएगा। कोर्ट ने यह भी जानना चाहा कि रानी कपूर की मांगें क्या हैं?

इस पर जस्टिस जेबी पारदीवाला ने टिप्पणी की, "यह स्पष्ट नहीं है कि कौन किसके खिलाफ लड़ रहा है। " रानी कपूर के वकील ने अदालत को बताया कि 80 से अधिक उम्र की यह महिला पारिवारिक ट्रस्ट में अपना हिस्सा मांग रही हैं, और उन्होंने इस दावे का मूल्य 6,000 करोड़ रुपये आंका है।

इससे यह सवाल उठा कि अगर उसे इतनी बड़ी रकम देनी पड़े, तो ट्रस्ट की संपत्तियों को कैसे भुनाया जाएगा और ऐसा भुगतान कैसे किया जा सकेगा। सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से लचीला रुख अपनाने को कहा। इसके साथ ही कोर्ट ने सवाल किया कि इस विवाद को मध्यस्थता (mediation) के जरिए क्यों नहीं सुलझाया जा सकता।

कोर्ट ने मध्यस्थ द्वारा सौंपी गई दूसरी रिपोर्ट पर ध्यान दिया, जिसमें बताया गया था कि मध्यस्थता प्रक्रिया किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। प्रिया कपूर की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने मध्यस्थता (mediation) प्रक्रिया को जारी रखने पर आपत्ति जताई। उन्होंने तर्क दिया कि दोनों पक्षों को पहले ही पर्याप्त अवसर दिए जा चुके हैं और अब इस प्रक्रिया को समाप्त कर देना चाहिए।

बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय ने अप्रैल में ही इस हाई-प्रोफाइल मामले में मध्यस्थता का सुझाव दिया था। मई में, दोनों पक्ष मध्यस्थता के लिए सहमत हो गए, जिसके बाद भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी. वाई.

चंद्रचूड़ को समझौते की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए नियुक्त किया गया था। यह विवाद रानी कपूर के उस आरोप से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके बेटे संजय कपूर और बहू रानी कपूर ने उनकी जानकारी के बिना, उनकी उन संपत्तियों को 'आरके फैमिली ट्रस्ट' में ट्रांसफर कर दिया, जो उन्हें अपने दिवंगत पति से विरासत में मिली थीं।

मां ने उसे वापस लेने की मांग की थी। 2025 में इंग्लैंड में संजय कपूर की मृत्यु के बाद, ट्रस्ट और पारिवारिक संपत्तियों के नियंत्रण को लेकर विवाद गहरा गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर DMK ने किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत

देश • अखिल भारतीय

दीपथून दीपम विवाद पर SC सख्त, तमिलनाडु के मुख्य सचिव और DGP समेत 15 अधिकारियों को अवमानना नोटिस

देश • अखिल भारतीय

भारत के करीब दो-तिहाई किशोरों में विटामिन बी12 की कमी, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी प्रभावित

देश • अखिल भारतीय

बंगाल में पति के सिर पर बंदूक रखकर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, बच्चियों से मारपीट

देश • अखिल भारतीय

गोवा के बाद अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, मिला कोलीफार्म बैक्टीरिया; FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी

देश • अखिल भारतीय

नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राजस्थान को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी; पेयजल पर भी संकट

देश • अखिल भारतीय

मतांतरण के विरुद्ध छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज होने लगा मुखर, गांवों में लगे 'नो एंट्री' के बोर्ड

देश • अखिल भारतीय

TRAI ने सेवा और लेनदेन कॉल के लिए 1601 नंबर सीरीज का दायरा बढ़ाया

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल