शनिवार, 28 नवंबर 2026 07:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
देश अखिल भारतीय 8,719 व्यूज

भारत के करीब दो-तिहाई किशोरों में विटामिन बी12 की कमी, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी प्रभावित

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 06:58 AM IST
भारत के करीब दो-तिहाई किशोरों में विटामिन बी12 की कमी, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी प्रभावित

आईसीएमआर-एनआइएन के सर्वेक्षण , 10 से 19 वर्ष की आयु के 66. 1 प्रतिशत लड़कों और 65. 4 प्रतिशत लड़कियों में विटामिन बी12 का स्तर निर्धारित मानक से कम पाया गया।

भारत के करीब दो-तिहाई किशोरों में विटामिन बी12 की कमी आइसीएमआर-एनआइएन द्वारा किए गए सर्वेक्षण में सामने आई जानकारी किशोरियों में 36. 3 प्रतिशत को आयरन और 8. 6 प्रतिशत को फोलेट की कमी ।

भारतीय किशोरों में विटामिन बी12 की कमी एक गंभीर पोषण संबंधी समस्या बनकर सामने आई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआईएन) के एक सर्वेक्षण , देश के करीब दो-तिहाई किशोरों में इस महत्वपूर्ण विटामिन की कमी पाई गई है। लड़कों में इसकी समस्या लड़कियों की तुलना में थोड़ी अधिक है।

आईसीएमआर-एनआइएन के सर्वेक्षण , 10 से 19 वर्ष की आयु के 66. 1 प्रतिशत लड़कों और 65. 4 प्रतिशत लड़कियों में विटामिन बी12 का स्तर निर्धारित मानक से कम पाया गया।

सर्वेक्षण में 203 पिकोग्राम प्रति मिलीलीटर से कम सीरम विटामिन बी12 स्तर को इसकी कमी माना गया है। ये निष्कर्ष 2023 से 2025 के दौरान किए गए संपदा सर्वेक्षण का हिस्सा हैं। इसका उद्देश्य देश में एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी का आकलन करना था।

सर्वेक्षण में 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 183 जिलों के दो लाख से अधिक लोगों तथा 81 हजार से ज्यादा परिवारों को शामिल किया गया। इस दौरान 1. 7 लाख से अधिक रक्त नमूनों का विश्लेषण किया गया।

सर्वेक्षण , किशोरियों में 36. 3 प्रतिशत को आयरन और 8. 6 प्रतिशत को फोलेट की कमी थी।

वहीं किशोर लड़कों में आयरन की कमी 10 प्रतिशत और फोलेट की कमी 6. 3 प्रतिशत दर्ज की गई। यह समस्या केवल किशोरों तक सीमित नहीं है।

20 से 59 वर्ष की आयु के 60. 4 प्रतिशत पुरुषों और 55. 2 प्रतिशत गैर-गर्भवती एवं गैर-स्तनपान कराने वाली महिलाओं में भी विटामिन बी12 की कमी मिली।

गर्भवती महिलाओं में यह आंकड़ा 63. 1 प्रतिशत रहा। बच्चों में भी इसकी कमी देखी गई।

पांच से नौ वर्ष के 46. 5 प्रतिशत बच्चों और 12 से 59 महीने के 37. 3 प्रतिशत बच्चों में विटामिन बी12 का स्तर कम पाया गया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

बंगाल में पति के सिर पर बंदूक रखकर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, बच्चियों से मारपीट

देश • अखिल भारतीय

गोवा के बाद अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, मिला कोलीफार्म बैक्टीरिया; FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी

देश • अखिल भारतीय

नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राजस्थान को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी; पेयजल पर भी संकट

देश • अखिल भारतीय

मतांतरण के विरुद्ध छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज होने लगा मुखर, गांवों में लगे 'नो एंट्री' के बोर्ड

देश • अखिल भारतीय

TRAI ने सेवा और लेनदेन कॉल के लिए 1601 नंबर सीरीज का दायरा बढ़ाया

देश • अखिल भारतीय

करुणा का अभाव है दुनियाभर की सभी समस्याओं की जड़ : मोहन भागवत

देश • अखिल भारतीय

'दुश्मन गुप्त तरीके से हमारे खिलाफ बौद्धिक युद्ध कर रहा है', CDS ने देश के भविष्य को लेकर कही बड़ी बात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल