चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि भारत प्रतिद्वंद्वी की ओर से गुप्त संज्ञानात्मक युद्ध का सामना कर रहा है, जिसके लिए पूरे राष्ट्र के स्तर पर प्रयास आवश्यक हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (फाइल फोटो) भारत गुप्त संज्ञानात्मक युद्ध का सामना कर रहा है: सीडीएस।
बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए पूरे राष्ट्र का प्रयास आवश्यक। सशस्त्र बलों का इलेक्ट्रॉनिक युद्ध ढांचा आधुनिक किया जा रहा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि हम प्रतिद्वंद्वी की ओर से गुप्त तरीके से संज्ञानात्मक युद्ध का सामना कर रहे हैं। युद्ध और शांति के बीच का अंतर आज "धुंधला" हो रहा है और "लगातार प्रतिद्वंद्विता की स्थिति" बनी हुई है। सशस्त्र बलों के इलेक्ट्रॉनिक युद्ध ढांचे को आधुनिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने यहां ‘युद्ध का भविष्य और बहु-क्षेत्रीय अभियान चलाने की भारत की तैयारी’ विषय पर संबोधन में कहा, 'लंबे समय तक चलने वाले युद्ध से लड़ने और उसे जारी रखने के लिए पूरे राष्ट्र के स्तर पर प्रयास जरूरी हैं। ' उन्होंने सभी क्षेत्रों में क्षमताएं मजबूत करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया और इसके दूसरे चरण को संयुक्त, एकीकृत बहु-क्षेत्रीय अभियानों का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भारत का तनाव-वृद्धि के क्रम पर नियंत्रण और उसमें बढ़त थी, और इससे भारत को ‘निर्णायक जीत’ मिली। पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त), जो पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे, ने दिल्ली में विचार मंच विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से आयोजित सत्र का संचालन किया।
जनरल राजा सुब्रमणि ने आगाह किया कि तकनीकी श्रेष्ठता केवल अस्थायी होती है और भविष्य के युद्धों के लिए तैयार रहने के वास्ते इसमें लगातार सुधार करना होगा। बहु-क्षेत्रीय अभियानों का मतलब सभी क्षमताओं को एक साथ जोड़ना नहीं है, बल्कि अलग-अलग क्षमताओं को इस तरह एकीकृत करना है कि 'प्रतिद्वंद्वी के सामने कई दुविधाएं खड़ी हों।
' सीडीएस ने बताया कि सशस्त्र बलों का इलेक्ट्रानिक युद्ध ढांचा आधुनिक बनाने के लिए तीनों सेनाओं के साथ काम किया जा रहा है। बहु-क्षेत्रीय अभियान चलाने के लिए सैन्य-अंतरिक्ष ढांचे का एकीकरण और प्रभावी ढंग से संवाद करने की क्षमता अहम है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं