शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 11:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 8,836 व्यूज

पुरानी फैक्ट्रियों के कारण महंगा पड़ रहा यूरिया उत्पादन, 6 नए गैस आधारित संयंत्रों को दी मंजूरी

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 10:58 PM IST
पुरानी फैक्ट्रियों के कारण महंगा पड़ रहा यूरिया उत्पादन, 6 नए गैस आधारित संयंत्रों को दी मंजूरी

सरकार ने यूरिया उत्पादन महंगा और अपर्याप्त पड़ने की समस्या से निपटने के लिए 54 हजार करोड़ रुपये के छह नए गैस आधारित यूरिया संयंत्रों को मंजूरी दी है। पुरानी फैक्ट्रियां बढ़ा रहीं यूरिया उत्पादन की लागत (प्रतीकात्मक फोटो) पुरानी फैक्ट्रियों से यूरिया उत्पादन महंगा, आयात पर निर्भरता।

सरकार ने 54 हजार करोड़ के 6 नए संयंत्रों को मंजूरी दी। 60 लाख टन सालाना उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, आयात घटेगा। अरविंद शर्मा, नई दिल्ली।

यूरिया की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने के बावजूद आयात पर निर्भरता खत्म नहीं हो पा रही है। इसकी बड़ी वजह दशकों पुराने उत्पादन संयंत्र हैं, जहां नई इकाइयों के मुकाबले उत्पादन लागत अधिक है। पुरानी तकनीक के कारण क्षमता भी घट रही है।

इससे निपटने के लिए सरकार पुराने संयंत्रों की जगह नई इकाइयां लगाने और मौजूदा परिसरों का विस्तार करने जा रही है। राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति के तहत करीब 54 हजार करोड़ रुपये के निवेश से छह गैस आधारित प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है, जिनकी कुल क्षमता 60 लाख टन सालाना होगी।

नई नीति के तहत उर्वरक मंत्रालय को 18 प्रस्ताव मिले थे। इनमें छह को मंजूरी दी गई, पांच को रिजर्व सूची में रखा गया। सात विभिन्न कारणों से खारिज कर दिए गए।

मंजूर प्रोजेक्ट को चार साल के भीतर चालू करना होगा। देश में यूरिया की सालाना खपत करीब 400 लाख टन है, जबकि घरेलू उत्पादन लगभग 300 लाख टन रहता है। 2025-26 में उत्पादन घटकर 293.

30 लाख टन रह गया, जबकि 2023-24 में यह 314. 07 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर था। यानी दो वर्षों में उत्पादन में करीब 21 लाख टन की कमी आई।

एक दशक पहले का आकलन करें तो 2014-15 में देश की यूरिया उत्पादन क्षमता 207. 54 लाख टन सालाना थी। उर्वरक उद्योग के संगठन फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआइ) के हालिया आंकड़ों , चालू वित्त वर्ष में अब तक यूरिया का आयात 22.

9 प्रतिशत बढ़कर 72 लाख टन हो चुका है। अलनीनो के असर से खपत भी प्रभावित हुई है। फिर भी आयात में वृद्धि जरूरतों की ओर संकेत करती है।

उर्वरक सब्सिडी के लिए बजट में 1. 71 लाख करोड़ रुपये रखे गए हैं, जबकि बढ़ते आयात और लागत के कारण इसके करीब 2. 50 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'दुश्मन गुप्त तरीके से हमारे खिलाफ बौद्धिक युद्ध कर रहा है', CDS ने देश के भविष्य को लेकर कही बड़ी बात

देश • अखिल भारतीय

2011 की जनगणना के आधार पर सीटों में 50 फीसदी की एकसमान वृद्धि: सरकार के नए परिसीमन विधेयक में क्या हैं प्रस्ताव ?

देश • अखिल भारतीय

अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे में भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

देश • अखिल भारतीय

डिस्कॉम का कर्ज फिर 7 लाख करोड़ पार, उदय योजना के बावजूद क्यों नहीं सुधरी हालत?

देश • अखिल भारतीय

वारिसों तक पहुंचेगी लावारिस वित्तीय संपत्तियां, सुप्रीम कोर्ट ने जताया संतोष

देश • अखिल भारतीय

संजय कपूर फैमिली ट्रस्ट विवाद: 15 बैठकों के बाद भी नहीं निकला हल, मां रानी कपूर ने ठोका 6 हजार करोड़ रुपये का दावा

देश • अखिल भारतीय

भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल