अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे में शाम को 3. 7 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इस भूकंप की पुष्टि की।
अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे में भूकंप के झटके (प्रतीकात्मक फोटो) कुरुंग कुमे, अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 3. 7 मापी गई, शाम 7:17 बजे आया।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की। डिजिटल डेस्क, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, शाम 7 बजकर 17 मिनट 07 सेकंड पर 3. 7 तीव्रता का भूकंप आया। कुरुंग कुमे में भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था।
इस भूकंप के चलते किसी भी तरह की कोई हानि की खबर नहीं आई है। अरुणाचल प्रदेश में ये भूकंप कुरुंग कुमे के आस-पास इलाके में ही महसूस हुआ। भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, इसलिए स्थिति सामान्य है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं