शनिवार, 28 नवंबर 2026 04:39 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
देश अखिल भारतीय 19,301 व्यूज

स्वदेशी ड्रोन किलर 'भार्गवास्त्र' का पोखरण में सफल परीक्षण, एक साथ कई दुश्मन ड्रोनों को हवा में कर देगा नष्ट

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 07:01 AM IST
स्वदेशी ड्रोन किलर 'भार्गवास्त्र' का पोखरण में सफल परीक्षण, एक साथ कई दुश्मन ड्रोनों को हवा में कर देगा नष्ट

सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने स्वदेशी रूप से विकसित व्हीकल-माउंटेड काउंटर स्वार्म ड्रोन सिस्टम 'भार्गवास्त्र' का 20 से 24 नवंबर के बीच पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में सफल परीक्षण पूरा कर लिया है। स्वदेशी ड्रोन किलर 'भार्गवास्त्र' का पोखरण में सफल परीक्षण (फोटो- ) यह भारत का पहला स्वदेशी दो-स्तरीय (टू-लेयर) एंटी-ड्रोन सिस्टम है भार्गवास्त्र पूर्णतः स्वदेशी है, पूरे सिस्टम का डिजाइन और निर्माण भारत में ही हुआ है डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने स्वदेशी रूप से विकसित व्हीकल-माउंटेड काउंटर स्वार्म ड्रोन सिस्टम 'भार्गवास्त्र' का 20 से 24 नवंबर के बीच पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में सफल परीक्षण पूरा कर लिया है। यह भारत का पहला स्वदेशी दो-स्तरीय (टू-लेयर) एंटी-ड्रोन सिस्टम है, जो एक साथ कई दुश्मन ड्रोनों के झुंड (स्वार्म) को नष्ट करने में सक्षम है।

इसमें हवाई रक्षा रॉकेट और गाइडेड माइक्रो-मिसाइलों का उपयोग किया गया है। भारतीय सेना की शुरुआती आवश्यकताओं (वर्जन-1) में केवल रॉकेट शामिल थे, लेकिन एसडीएएल ने इससे आगे बढ़ते हुए वर्जन-2 भी तैयार किया है, जिसमें इन्फ्रारेड सीकर और ऑटोनॉमस गाइडेंस वाली माइक्रो-मिसाइलें लगी हैं।

इसके वर्जन-1 में 64-ट्यूब रॉकेट लॉन्चर और वर्जन-2 में 64 माइक्रो-मिसाइल लॉन्चर लगाए गए हैं। यह सिस्टम आरएफ डिटेक्टर, सर्विलांस रडार और दिन-रात निगरानी करने वाले इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम से लैस है, जिन्हें एक एआई-आधारित इंटीग्रेटेड सी4आई नेटवर्क नियंत्रित करता है।

भार्गवास्त्र पूर्णतः स्वदेशी है। इसके सॉफ्टवेयर, रॉकेट और माइक्रो-मिसाइल सहित पूरे सिस्टम का डिजाइन और निर्माण भारत में ही किया गया है, और इसके सभी बौद्धिक संपदा अधिकार एसडीएएल के पास हैं। परीक्षण के दौरान सिस्टम के सेंसर और रडार ने असली ड्रोन झुंड को ट्रैक किया और दागे गए रॉकेटों व माइक्रो-मिसाइलों ने सटीक निशाना लगाया।

यह सिस्टम सेना के तीन वाहनों पर तैनात किया जाता है और अब यह प्रोटोटाइप प्रदर्शन के अगले चरण के लिए पूरी तरह तैयार है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर DMK ने किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत

देश • अखिल भारतीय

दीपथून दीपम विवाद पर SC सख्त, तमिलनाडु के मुख्य सचिव और DGP समेत 15 अधिकारियों को अवमानना नोटिस

देश • अखिल भारतीय

भारत के करीब दो-तिहाई किशोरों में विटामिन बी12 की कमी, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी प्रभावित

देश • अखिल भारतीय

बंगाल में पति के सिर पर बंदूक रखकर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, बच्चियों से मारपीट

देश • अखिल भारतीय

गोवा के बाद अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, मिला कोलीफार्म बैक्टीरिया; FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी

देश • अखिल भारतीय

नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राजस्थान को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी; पेयजल पर भी संकट

देश • अखिल भारतीय

मतांतरण के विरुद्ध छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज होने लगा मुखर, गांवों में लगे 'नो एंट्री' के बोर्ड

देश • अखिल भारतीय

TRAI ने सेवा और लेनदेन कॉल के लिए 1601 नंबर सीरीज का दायरा बढ़ाया

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल