शनिवार, 28 नवंबर 2026 11:13 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
देश अखिल भारतीय 1,989 व्यूज

दीपथून दीपम विवाद पर SC सख्त, तमिलनाडु के मुख्य सचिव और DGP समेत 15 अधिकारियों को अवमानना नोटिस

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 10:03 AM IST
दीपथून दीपम विवाद पर SC सख्त, तमिलनाडु के मुख्य सचिव और DGP समेत 15 अधिकारियों को अवमानना नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के दीपथून पर पारंपरिक दीप न जलाने के मामले में तमिलनाडु के मुख्य सचिव, DGP समेत 14 अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया है। तमिलनाडु के मुख्य सचिव और DGP समेत 15 अधिकारियों को अवमानना नोटिस(फाइल फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, चेन्नई।

तमिलनाडु के मदुरै की पहाड़ी पर स्थित पत्थर के स्तंभ यानी दीपथून पर पारंपरिक दीप जलाने के आदेश का पालन न करने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डीजीपी समेत 15 अन्य सरकारी और मंदिर अधिकारियों को अदालत की अवमानना यानी कोर्ट ऑफ कंटेम्प्ट का नोटिस जारी किया है।

जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने टिप्पणी की कि जिस तरह से यह पूरा घटनाक्रम हुआ है, उससे संकेत मिलता है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम किया है। अदालत ने कहा कि न केवल इस न्यायालय की गरिमा बचाने के लिए, बल्कि न्याय प्रशासन की पवित्रता बनाए रखने के लिए भी इस पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाना जरूरी है।

घटनाओं की पूरी कड़ी को जोड़ने के लिए अदालत ने मुख्य सचिव एम साई कुमार को एक हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। इस हलफनामे में दीप जलाने की निर्धारित तिथि से पहले अधिकारियों के बीच हुए ईमेल, टेलीफोन कॉल, संदेशों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड का पूरा ब्योरा देना होगा। इसके साथ ही, उन्हें अदालत के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने का भी निर्देश दिया गया है।

मुख्य सचिव कुमार के अलावा, कम से कम तीन आईएएस अधिकारियों को अवमानना नोटिस भेजा गया है, जिनमें हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती सचिव वी राजारमन, एचआर एंड सीई आयुक्त टीजी विनय और मदुरै के जिला कलेक्टर निशांत कृष्णा शामिल हैं। दो आईपीएस अधिकारियों डीजीपी महेश कुमार अग्रवाल और मदुरै के पुलिस आयुक्त एस राजेंद्रन को भी नोटिस जारी किया गया है।

अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के कई अन्य अधिकारियों और ट्रस्टियों से भी जवाब मांगा गया है कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

भारत के करीब दो-तिहाई किशोरों में विटामिन बी12 की कमी, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी प्रभावित

देश • अखिल भारतीय

बंगाल में पति के सिर पर बंदूक रखकर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, बच्चियों से मारपीट

देश • अखिल भारतीय

गोवा के बाद अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, मिला कोलीफार्म बैक्टीरिया; FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी

देश • अखिल भारतीय

नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राजस्थान को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी; पेयजल पर भी संकट

देश • अखिल भारतीय

मतांतरण के विरुद्ध छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज होने लगा मुखर, गांवों में लगे 'नो एंट्री' के बोर्ड

देश • अखिल भारतीय

TRAI ने सेवा और लेनदेन कॉल के लिए 1601 नंबर सीरीज का दायरा बढ़ाया

देश • अखिल भारतीय

करुणा का अभाव है दुनियाभर की सभी समस्याओं की जड़ : मोहन भागवत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल