शनिवार, 28 नवंबर 2026 07:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
देश अखिल भारतीय 7,941 व्यूज

बंगाल में पति के सिर पर बंदूक रखकर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, बच्चियों से मारपीट

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 05:30 AM IST
बंगाल में पति के सिर पर बंदूक रखकर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, बच्चियों से मारपीट

बंगाल के नदिया जिले के चाकदह इलाके में एक घर में घुसकर दंपती और उनकी दो नाबालिग बेटियों से मारपीट, महिला से दुष्कर्म और लूटपाट का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत बुधवार देर रात करीब 12:40 बजे चेहरा ढके कुछ बदमाश घर का गेट तोड़कर अंदर घुसे। बंगाल में पति के सिर पर बंदूक रखकर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप (सांकेतिक तस्वीर) बुधवार देर रात चेहरा ढके कुछ बदमाश घर का गेट तोड़कर अंदर घुसे महिला ने गुरुवार को चाकदह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई ।

बंगाल के नदिया जिले के चाकदह इलाके में एक घर में घुसकर दंपती और उनकी दो नाबालिग बेटियों से मारपीट, महिला से दुष्कर्म और लूटपाट का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत बुधवार देर रात करीब 12:40 बजे चेहरा ढके कुछ बदमाश घर का गेट तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने पहले उसके पति के साथ मारपीट की और उसके सिर पर बंदूक रख दिया।

इसके बाद एक हमलावर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उनकी आठ और छह वर्ष की बेटियों को भी प्रताड़ित किया और अलमारी तोड़कर नकदी व सोने के गहने लूट लिए। जाते समय बदमाशों ने पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने गुरुवार को चाकदह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। एसपी आशीष मौर्य ने बताया कि दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पति ने दावा किया कि वह अखिल भारतीय मतुआ संघ के समर्थक हैं और ठाकुरनगर के ठाकुरबाड़ी में रास उत्सव में शामिल होने के बाद से उन्हें धमकियां मिल रही थीं।

उनका आरोप है कि मतुआ समुदाय से जुड़े होने के कारण परिवार को निशाना बनाया गया। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

भारत के करीब दो-तिहाई किशोरों में विटामिन बी12 की कमी, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी प्रभावित

देश • अखिल भारतीय

गोवा के बाद अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, मिला कोलीफार्म बैक्टीरिया; FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी

देश • अखिल भारतीय

नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राजस्थान को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी; पेयजल पर भी संकट

देश • अखिल भारतीय

मतांतरण के विरुद्ध छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज होने लगा मुखर, गांवों में लगे 'नो एंट्री' के बोर्ड

देश • अखिल भारतीय

TRAI ने सेवा और लेनदेन कॉल के लिए 1601 नंबर सीरीज का दायरा बढ़ाया

देश • अखिल भारतीय

करुणा का अभाव है दुनियाभर की सभी समस्याओं की जड़ : मोहन भागवत

देश • अखिल भारतीय

'दुश्मन गुप्त तरीके से हमारे खिलाफ बौद्धिक युद्ध कर रहा है', CDS ने देश के भविष्य को लेकर कही बड़ी बात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल