शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 03:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
देश अखिल भारतीय 15,411 व्यूज

कल्लाकुरिची अश्लील संदेश मामला: महिला कलेक्टर से लगातार दूसरे दिन पूछताछ, बैकफुट पर विजय सरकार

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 06:14 AM IST
कल्लाकुरिची अश्लील संदेश मामला: महिला कलेक्टर से लगातार दूसरे दिन पूछताछ, बैकफुट पर विजय सरकार

विशेष जांच अधिकारी और तिरुपुर की पुलिस अधीक्षक सृष्टि सिंह तथा जांच की निगरानी कर रहीं पुलिस महानिरीक्षक कामिनी ने पद्मजा से पूछताछ की। अश्लील संदेश मामले में कल्लाकुरिची की कलेक्टर से लगातार दूसरे दिन पूछताछ द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा स्टालिन ने आरोप लगाया कि विजय की सरकार आरोपित विधायक को बचाने का प्रयास कर रही है ।

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची की जिला कलेक्टर जेई पद्मजा से टीवीके के विधायक सी. अरुल विग्नेश द्वारा कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजने के मामले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ की गई। विशेष जांच अधिकारियों ने कलेक्टर के आवास पर करीब दो घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किए।

विशेष जांच अधिकारी और तिरुपुर की पुलिस अधीक्षक सृष्टि सिंह तथा जांच की निगरानी कर रहीं पुलिस महानिरीक्षक कामिनी ने पद्मजा से पूछताछ की। इस बीच, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन ने आरोपित विधायक की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच के लिए मामला सीबीआइ को सौंपने की मांग की।

उन्होंने गुरुवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। स्टालिन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार आरोपित विधायक को बचाने का प्रयास कर रही है और मामले में अब तक कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने मुख्य सचिव पर भी पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। स्टालिन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उचित कार्रवाई नहीं की, तो द्रमुक इस मुद्दे को जनता के बीच उठाएगी। वहीं, तमिलनाडु में रिशिवंदियम से द्रमुक विधायक वसंतम के.

कार्तिकेयन के खिलाफ एक वरिष्ठ महिला अधिकारी को कथित रूप से धमकाने और उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामला तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम सहित चार धाराओं में दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता तमिलनाडु राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी अधिकारी हैं।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

संजय कपूर फैमिली ट्रस्ट विवाद: 15 बैठकों के बाद भी नहीं निकला हल, मां रानी कपूर ने ठोका 6 हजार करोड़ रुपये का दावा

देश • अखिल भारतीय

भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार

देश • अखिल भारतीय

स्वदेशी ड्रोन किलर 'भार्गवास्त्र' का पोखरण में सफल परीक्षण, एक साथ कई दुश्मन ड्रोनों को हवा में कर देगा नष्ट

देश • अखिल भारतीय

निकाह में फिजूलखर्ची छोड़ बच्चों की शिक्षा पर खर्च करें पैसा, मौलाना असगर अली की बड़ी अपील

देश • अखिल भारतीय

स्वदेशी ड्रोन किलर 'भार्गवास्त्र' का पोकरण में सफल परीक्षण, एक साथ कई दुश्मन ड्रोनों को हवा में कर देगा नष्ट

देश • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश के सागर में शराब दुकानों पर 400 लोगों की जांच, मिली लीवर संबंधी समस्याएं

देश • अखिल भारतीय

गंगासागर मेले की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर तैयारी तेज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल