शनिवार, 28 नवंबर 2026 08:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 13,077 व्यूज

मध्य प्रदेश के सागर में शराब दुकानों पर 400 लोगों की जांच, मिली लीवर संबंधी समस्याएं

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 05:30 AM IST
मध्य प्रदेश के सागर में शराब दुकानों पर 400 लोगों की जांच, मिली लीवर संबंधी समस्याएं

सागर जिले में सितंबर माह में जहरीली शराब पीने से 39 लोगों की मौत हो गई थी। मामला सामने आने के बाद शराब दुकानों के बाहर नियमित शराब पीने वालों की स्वास्थ्य जांच शुरू की गई। बुधवार तक 400 से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।

मध्य प्रदेश के सागर में शराब दुकानों पर 400 लोगों की जांच आधार कार्ड उपलब्ध नहीं होने पर रिपोर्ट तैयार करने में हो रही परेशानी 300 से अधिक शराबियों को किया गया चिह्नित, किया जाएगा जागरूक सागर। इस सागर जिले में सितंबर माह में जहरीली शराब पीने से 39 लोगों की मौत हो गई थी।

मामला सामने आने के बाद शराब दुकानों के बाहर नियमित शराब पीने वालों की स्वास्थ्य जांच शुरू की गई। बुधवार तक 400 से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें कई लोगों में लीवर संबंधी समस्याएं मिली हैं।

हालांकि, जांच में व्यावहारिक दिक्कतें भी आ रही हैं। ब्लड सैंपल की रिपोर्ट सीधे संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर पहुंच रही है, जिससे विभाग को रिपोर्ट की जानकारी नहीं मिल पा रही। वहीं, आधार कार्ड उपलब्ध नहीं होने पर कुछ लोगों के सैंपल की रिपोर्ट तैयार करने में भी परेशानी हो रही है।

ऐसे में वहां दुकानों के बाहर नियमित शराब पीने वालों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अब प्रशासन की ओर से घर-घर टीमें भेजकर उन्हें दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिले में 300 से अधिक नियमित शराबियों को चिह्नित किया गया है। आबकारी विभाग की टीम स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, एनजीओ और आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं के सहयोग से इन लोगों के घर जाकर काउंसिलिंग करेगी।

अभियान में उन बस्तियों और समुदायों को भी शामिल किया गया है, जहां कच्ची शराब बनाने और पीने का चलन है। इनमें देवरी, बंडा, बीना, नरयावली सहित डेरा और कुचबंदिया, कबूतरा व बेड़िया समुदाय की बस्तियां शामिल हैं। यहां लोगों और उनके स्वजन को शराब सेवन के नुकसान बताए जाएंगे।

आशा-ऊषा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के ऐसे परिवारों तक विभागीय टीम को पहुंचाने में मदद करेंगी। कोट-शराब बनाने और पीने वाले समुदायों व बस्तियों को चिह्नित किया गया है। वहां आबकारी अमला स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस और एनजीओ के साथ पहुंचकर लोगों को जागरूक करने के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराएगा।

- वंदना पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी, सागर।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर DMK ने किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत

देश • अखिल भारतीय

दीपथून दीपम विवाद पर SC सख्त, तमिलनाडु के मुख्य सचिव और DGP समेत 15 अधिकारियों को अवमानना नोटिस

देश • अखिल भारतीय

भारत के करीब दो-तिहाई किशोरों में विटामिन बी12 की कमी, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी प्रभावित

देश • अखिल भारतीय

बंगाल में पति के सिर पर बंदूक रखकर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप, बच्चियों से मारपीट

देश • अखिल भारतीय

गोवा के बाद अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, मिला कोलीफार्म बैक्टीरिया; FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी

देश • अखिल भारतीय

नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राजस्थान को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी; पेयजल पर भी संकट

देश • अखिल भारतीय

मतांतरण के विरुद्ध छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज होने लगा मुखर, गांवों में लगे 'नो एंट्री' के बोर्ड

देश • अखिल भारतीय

TRAI ने सेवा और लेनदेन कॉल के लिए 1601 नंबर सीरीज का दायरा बढ़ाया

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल