शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 03:37 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
देश अखिल भारतीय 6,154 व्यूज

महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 06:29 AM IST
महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल

भिवंडी में स्टॉल से शावरमा खाने के बाद कम से कम 43 लोग बीमार पड़ गए हैं। इनमें 10 बच्चे और एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं। प्रभावित लोगों में 17 पुरुष, 16 महिलाएं और 10 बच्चे (दो से 40 साल की उम्र के) हैं।

भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार (सांकेतिक तस्वीर) भिवंडी-निजामपुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने अवैध स्टॉल को तोड़ दिया है स्वास्थ्य अधिकारियों मरीजों की हालत स्थिर डिजिटल डेस्क, ठाणे। महाराष्ट्र के भिवंडी में लोगों को रोड साइड खाना काफी महंगा पड़ गया। भिवंडी में सड़क किनारे लगे एक स्टॉल से चिकन शावरमा खाने के बाद संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है।

वंजार पट्टी नाका के पास स्थित स्टॉल से शावरमा खाने के बाद कम से कम 43 लोग बीमार पड़ गए हैं। इनमें 10 बच्चे और एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं। प्रभावित लोगों में 17 पुरुष, 16 महिलाएं और 10 बच्चे (दो से 40 साल की उम्र के) हैं।

शावरमा खाने के कुछ समय बाद कई लोगों में उल्टी, दस्त, बुखार और पेट दर्द के लक्षण दिखे। सभी मरीजों को इंदिरा गांधी मेमोरियल (आईजीएम) सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों मरीजों की हालत स्थिर है।

कुछ मरीजों ने बताया कि उन्होंने सोमवार रात शावरमा खाया था और अगले दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। एक मरीज ने कहा कि वह खड़े भी नहीं हो पा रहा था और अस्पताल पहुंचने के बाद पता चला कि उसी स्टॉल से खाने वाले कई और लोग भी बीमार पड़े हैं। घटना के बाद भिवंडी-निजामपुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने अवैध स्टॉल को तोड़ दिया है।

स्टॉल मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के नियमों के तहत निजामपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मालिक फरार बताया जा रहा है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

संजय कपूर फैमिली ट्रस्ट विवाद: 15 बैठकों के बाद भी नहीं निकला हल, मां रानी कपूर ने ठोका 6 हजार करोड़ रुपये का दावा

देश • अखिल भारतीय

भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार

देश • अखिल भारतीय

स्वदेशी ड्रोन किलर 'भार्गवास्त्र' का पोखरण में सफल परीक्षण, एक साथ कई दुश्मन ड्रोनों को हवा में कर देगा नष्ट

देश • अखिल भारतीय

निकाह में फिजूलखर्ची छोड़ बच्चों की शिक्षा पर खर्च करें पैसा, मौलाना असगर अली की बड़ी अपील

देश • अखिल भारतीय

कल्लाकुरिची अश्लील संदेश मामला: महिला कलेक्टर से लगातार दूसरे दिन पूछताछ, बैकफुट पर विजय सरकार

देश • अखिल भारतीय

स्वदेशी ड्रोन किलर 'भार्गवास्त्र' का पोकरण में सफल परीक्षण, एक साथ कई दुश्मन ड्रोनों को हवा में कर देगा नष्ट

देश • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश के सागर में शराब दुकानों पर 400 लोगों की जांच, मिली लीवर संबंधी समस्याएं

देश • अखिल भारतीय

गंगासागर मेले की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर तैयारी तेज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल