शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 07:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 6,543 व्यूज

सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 06:00 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की पीठ ने कहा कि मजिस्ट्रेट ने कानून में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना 70 पन्नों का आदेश पारित किया और पुलिस जांच में खामियां निकालने में जुट गए। सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार (फोटो- ) शीर्ष न्यायालय ने मजिस्ट्रेट की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई पीठ ने कहा कि यह न्यायिक शक्ति का आश्चर्यजनक इस्तेमाल है ।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के बांदा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) द्वारा हत्या के मामले में एक महिला को मुकदमे का सामना करने के लिए समन जारी करने का आदेश रद कर दिया। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की पीठ ने कहा कि मजिस्ट्रेट ने कानून में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना 70 पन्नों का आदेश पारित किया और पुलिस जांच में खामियां निकालने में जुट गए।

पीठ ने कहा कि यह न्यायिक शक्ति का आश्चर्यजनक इस्तेमाल है। मामले में पुलिस ने जांच के बाद महिला दीप्ति सिंह को आरोपों से मुक्त कर दिया था। इसके करीब 12 महीने बाद मृतक की बहन प्रतिमा सिंह ने विरोध याचिका दाखिल की।

इस पर सीजेएम ने दीप्ति और उनके पति को हत्या तथा आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में समन जारी कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मजिस्ट्रेट को पहले यह तय करना चाहिए था कि पुलिस की अंतिम रिपोर्ट स्वीकार करनी है या विरोध याचिका पर कानून आगे बढ़ना है। केवल पुलिस जांच में खामियां बताना किसी शिकायत का विकल्प नहीं हो सकता।

पीठ ने स्पष्ट किया कि संज्ञान लेने का आदेश विस्तृत या तर्कपूर्ण होना जरूरी नहीं है, लेकिन इसके लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन अनिवार्य है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फरवरी 2026 के आदेश को भी गलत आधार पर दिया गया बताया। शीर्ष न्यायालय ने महिला के खिलाफ संज्ञान आदेश और उससे जुड़ी पूरी आपराधिक कार्यवाही निरस्त कर दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

संजय कपूर फैमिली ट्रस्ट विवाद: 15 बैठकों के बाद भी नहीं निकला हल, मां रानी कपूर ने ठोका 6 हजार करोड़ रुपये का दावा

देश • अखिल भारतीय

भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार

देश • अखिल भारतीय

स्वदेशी ड्रोन किलर 'भार्गवास्त्र' का पोखरण में सफल परीक्षण, एक साथ कई दुश्मन ड्रोनों को हवा में कर देगा नष्ट

देश • अखिल भारतीय

निकाह में फिजूलखर्ची छोड़ बच्चों की शिक्षा पर खर्च करें पैसा, मौलाना असगर अली की बड़ी अपील

देश • अखिल भारतीय

कल्लाकुरिची अश्लील संदेश मामला: महिला कलेक्टर से लगातार दूसरे दिन पूछताछ, बैकफुट पर विजय सरकार

देश • अखिल भारतीय

स्वदेशी ड्रोन किलर 'भार्गवास्त्र' का पोकरण में सफल परीक्षण, एक साथ कई दुश्मन ड्रोनों को हवा में कर देगा नष्ट

देश • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश के सागर में शराब दुकानों पर 400 लोगों की जांच, मिली लीवर संबंधी समस्याएं

देश • अखिल भारतीय

गंगासागर मेले की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर तैयारी तेज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल