मंत्रालय ने कहा कि भारत ने इस पूरी जांच में रचनात्मक भागीदारी की। वाणिज्य विभाग पहले ही बता चुका है कि भारत में किसी भी सेक्टर में संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता नहीं है। भारत ने ट्रंप की 25 प्रतिशत टैरिफ की धमकी का किया खंडन(फाइल फोटो) भारत उन 14 अर्थव्यवस्थाओं में है जिन पर नए शुल्क का प्रस्ताव है मंत्रालय ने कहा कि भारत ने इस पूरी जांच में रचनात्मक भागीदारी की डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
अमेरिका के प्रस्तावित नए टैरिफ पर भारत सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। वाणिज्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि भारत ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की धारा 301 जांच के निर्धारण और टिप्पणी के अनुरोध वाले नोटिस का संज्ञान लिया है और उसकी फिलहाल जांच की जा रही है।
यह जांच भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं की संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता संबंधी नीतियों को लेकर है। केंद्र सरकार ने कहा है कि वह बुधवार को अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर प्रस्तावित 25 प्रतिशत तक के टैरिफ की समीक्षा कर रही है। सरकार ने वाशिंगटन के इस दावे को भी सिरे से खारिज कर दिया है कि भारत अपनी जरूरत से ज्यादा उत्पादन करता है।
इस घोषणा के तुरंत बाद जारी एक बयान में भारत ने स्पष्ट किया कि देश के किसी भी सेक्टर में अतिरिक्त उत्पादन क्षमता नहीं है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत सरकार ने यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) द्वारा जारी किए गए उस नोटिस पर गौर किया है, जो भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अतिरिक्त उत्पादन क्षमता से जुड़ी नीतियों और तरीकों की सेक्शन 301 जांच से संबंधित है।
भारत के किसी भी सेक्टर में संरचनात्मक रूप से अतिरिक्त क्षमता नहीं है। अमेरिका का कहना है कि भारत अपनी आवश्यकता से अधिक उत्पादन करता है, अपने बाजार में विदेशी कंपनियों के प्रवेश को मुश्किल बनाए रखता है और श्रमिकों के हितों की ठीक से रक्षा नहीं करता। अमेरिका , इन सभी नीतियों से अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचता है।
यह प्रस्ताव अमेरिकी व्यापार कानून के सेक्शन 301 के तहत की गई जांच के बाद आया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने मार्च में 16 अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ यह जांच शुरू की थी। इस दौरान कई महीनों तक यह परखा गया कि क्या ये देश सरप्लस प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं, जिससे कीमतें गिरती हैं और अमेरिकी उद्योग को चोट पहुंचती है।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने कहा कि दशकों से हमारे कई व्यापारिक साझेदारों ने ऐसी औद्योगिक रणनीतियां अपनाई हैं, जो मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने, मजदूरी और श्रम को दबाने, वित्तीय मदद देने और बाजार को प्रभावित करने वाले अन्य तरीकों पर आधारित हैं। इससे व्यापार का संतुलन उनके पक्ष में झुक जाता है और अमेरिका का मैन्युफैक्चरिंग आधार कमजोर होता है।
भारत पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत कुछ क्षेत्रों में अमेरिका से जितना खरीदता है, उससे कहीं ज्यादा उसे बेचता है। USTR ने कहा कि भारत फार्मास्यूटिकल्स (दवाइयों), स्टील और आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) जैसे सेक्टरों में ट्रेड सरप्लस पैदा करता है, जो इन प्रमुख क्षेत्रों में भारतीय मैन्युफैक्चरिंग पर निर्भरता को दर्शाता है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं