बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:48 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
देश अखिल भारतीय 16,075 व्यूज

गुजरात के हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के 4 विमान, माउंटेन इंगल्स ने रचा इतिहास; महू से शुरू हुआ था अभियान

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 06:43 AM IST
गुजरात के हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के 4 विमान, माउंटेन इंगल्स ने रचा इतिहास; महू से शुरू हुआ था अभियान

भारतीय सेना की माइक्रोलाइट एवं पावर्ड हैंग ग्लाइडिंग एडवेंचर टीम 'माउंटेन ईगल्स' ने 14 नवंबर को महू से 3100 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय हवाई अभियान की शुरुआत की थी। सेना की 'टीम माउंटेन इंगल्स' के चारों विमानों ने गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग-754के पर सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेकऑफ किया।

गुजरात के हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के 4 विमान (फोटो- सोशल मीडिया) महू से शुरू हुआ 3100 किमी का हवाई अभियान 'वीरता और एकता की उड़ान' गुजरात पहुंचा प्रस्तावित हवाई मार्ग में मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के कई शहर और स्थान शामिल है इंदौर। भारतीय सेना के साहसिक हवाई अभियान 'वीरता और एकता की उड़ान' में 24 नवंबर को ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई।

सेना की 'टीम माउंटेन इंगल्स' के चारों विमानों ने गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग-754के (अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर) पर सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेकऑफ किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चारों विमानों का उतरना और फिर उड़ान भरना सेना और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के बीच समन्वय का महत्वपूर्ण उदाहरण बना।

एनएचएआई ने सेना और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इस गतिविधि के लिए सुरक्षा इंतजाम और यातायात प्रबंधन किया। दरअसल, भारतीय सेना की माइक्रोलाइट एवं पावर्ड हैंग ग्लाइडिंग एडवेंचर टीम 'माउंटेन ईगल्स' ने 14 नवंबर को महू से 3100 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय हवाई अभियान की शुरुआत की थी।

मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (एमसीटीई), महू के आर्मी एडवेंचर नोडल सेंटर द्वारा आयोजित इस अभियान को लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी, वीएसएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अभियान का उद्देश्य एयरी-एडवेंचर गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ सेना की साहसिक क्षमता प्रदर्शित करना है।

अभियान में दो फिक्स्ड-विंग माइक्रोलाइट विमान और दो फ्लेक्सिबल-विंग पावर्ड हैंग ग्लाइडर शामिल हैं। चारों विमानों का दल पश्चिमी और मध्य भारत के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों और मौसमी परिस्थितियों से गुजरते हुए करीब 3100 किलोमीटर की क्रास-कंट्री उड़ान पूरी कर रहा है।

प्रस्तावित हवाई मार्ग में मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के कई शहर और स्थान शामिल है। इनमें झाबुआ, वडोदरा, भावनगर, दीव, पोरबंदर, जामनगर, मुंद्रा, भुज, गांधीनगर, मेहसाणा, आबू रोड, उदयपुर, कोटा, शिवपुरी, झांसी, खजुराहो, धाना सागर और भोपाल प्रमुख है। अभियान के दौरान करीब 24 हवाई पट्टियों पर विमानों को उतारने की योजना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम-उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

देश • अखिल भारतीय

देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

देश • Jabalpur

चिंताजनक: संकट में भावी पीढ़ी का कद, पांच में से एक बच्चा मिल रहा नाटा

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु सरकार ने की सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना, दीपथून पर नहीं जला कार्तिगई दीपम

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: तिरुवन्नामलाई में 3500 किलोग्राम घी से भरे विशाल पात्र से महादीपम जलाया गया, क्यों हुआ विवाद? पूरी डिटेल

देश • अखिल भारतीय

'हर बेदखली में किरायेदारी समाप्ति का नोटिस जरूरी नहीं', मकान मालिक-किरायेदार विवाद पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की टिप्पणी

देश • अखिल भारतीय

वन्यजीव संरक्षण में बड़ा कदम, वंतारा ने मेडागास्कर सरकार के साथ किया 10 साल का समझौता

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल