भारत में भुगतान के तरीकों में बड़ा बदलाव आया है, जहां अक्टूबर 2026 में पहली बार क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च एटीएम से निकाली गई नकदी से अधिक हो गया। ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर)। अक्टूबर 2026 में क्रेडिट कार्ड खर्च ने एटीएम निकासी को पीछे छोड़ा।
क्रेडिट कार्ड से 2. 4 लाख करोड़ रुपये, एटीएम से 2. 3 लाख करोड़ रुपये।
2019 से भुगतान के तरीकों में लगातार बड़ा बदलाव आया। डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत में लोगों के पेमेंट का तरीका बदल रहा है।
भुगतान के तरीकों में बदलाव एटीएम निकासी और क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च से पता चलता है। अक्टूबर 2026 में भारत में पहली बार क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च ATM से निकाले गए कैश से अधिक हो गया। यह भुगतान के तरीकों में आए एक बड़े बदलाव को दर्शाता है।
इसकी वजह महीने का कार्ड खर्च बढ़कर 2. 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया, जबकि एटीएम (ATM) से निकाली गई नकदी घटकर 2. 3 लाख करोड़ रुपये रह गई।
पेमेंट के तरीकों में ये बदलाव काफी अहम है, क्योंकि नवंबर 2019 में ATM से निकाली गई नकदी, क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च की तुलना में लगभग पांच गुना थी। पिछले सात वर्षों में ATM से निकाली गई नकदी और क्रेडिट कार्ड खर्च का अनुपात लगातार कम हुआ है। नवंबर 2019 में यह 470 प्रतिशत था, जो अक्टूबर 2026 में घटकर 95.
1 प्रतिशत रह गया। कोविड लॉकडाउन के दौरान भुगतान के इन दोनों तरीकों के बीच का अंतर और बढ़ गया था। अप्रैल 2020 में, ATM से निकाली गई नकदी क्रेडिट कार्ड खर्च की तुलना में 6.
2 गुना थी, जो इस अवधि का सबसे ज्यादा अनुपात है। महामारी के दौरान लोगों द्वारा नकदी निकालने की होड़ के कारण ATM से निकाली गई राशि बढ़कर 1. 3 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि लॉकडाउन की वजह से क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च घटकर 20,765 करोड़ रुपये रह गया था।
लेन-देन की मात्रा में भी यह बदलाव दिखा। अक्टूबर 2026 में, ATM से निकाली गई रकम क्रेडिट कार्ड के लेन-देन का 61. 5 प्रतिशत थी, जो इस अवधि में सबसे कम अनुपात है।
उस समय 6,833 लाख क्रेडिट कार्ड लेन-देन के मुकाबले 4,229 लाख बार ATM से पैसे निकाले गए। सबसे अधिक अनुपात मई 2020 में दर्ज किया गया था, जब ATM से निकाली गई रकम क्रेडिट कार्ड के लेन-देन की तुलना में 3. 9 गुना थी।
यह अंतर साल-दर-साल के आंकड़ों में भी साफ दिखाई दिया। टीओआई आरबीआई के आंकड़ों से ये बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं