बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
देश अखिल भारतीय 11,407 व्यूज

तमिलनाडु: तिरुवन्नामलाई में 3500 किलोग्राम घी से भरे विशाल पात्र से महादीपम जलाया गया, क्यों हुआ विवाद? पूरी डिटेल

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 02:00 AM IST
तमिलनाडु: तिरुवन्नामलाई में 3500 किलोग्राम घी से भरे विशाल पात्र से महादीपम जलाया गया, क्यों हुआ विवाद? पूरी डिटेल

मदुरै में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल तिरुपरंकुंद्रम में वार्षिक 'कार्तिगई दीपम' का आयोजन 'उच्ची पिल्लैयार मंडपम' में किया गया जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे पहाड़ी पर स्थित दीपथून स्तंभ पर जलाने का निर्देश दिया था। तिरुवन्नामलाई में 3500 किलोग्राम घी से भरे विशाल पात्र से महादीपम जलाया गया दिन में मद्रास हाई कोर्ट ने भी प्रशासन को शीर्ष अदालत के अंतरिम आदेश का पालन करने को कहा था उच्ची पिल्लैयार मंदिर के ऊपर जलाया गया दीपम, भाजपा व हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन, तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की मंदिर तक पहुंचने से रोकने के लिए राज्य के कई हिस्सों में प्रमुख नेताओं को नजरबंद भी किया गया ।

मंगलवार शाम को तमिलनाडु की तमिलगा वेत्री कड़गम(टीवीके) सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की। मदुरै में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल तिरुपरंकुंद्रम में वार्षिक 'कार्तिगई दीपम' का आयोजन 'उच्ची पिल्लैयार मंडपम' में किया गया जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे पहाड़ी पर स्थित दीपथून स्तंभ पर जलाने का निर्देश दिया था।

इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और राज्य सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।

खास बात ये रही कि प्रदर्शन से कुछ घंटे पहले मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने भी दोपहर में सुनवाई के बाद जिला और मंदिर अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का पालन करने का निर्देश दिया था। इस आदेश में विवादित स्तंभ पर शाम को एक बार दीप जलाने की अनुमति दी गई थी।

महादीपम की ज्योति उच्ची पिल्लैयार मंदिर के ऊपर प्रज्ज्वलित की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान मुरुगन(सुब्रमण्यम स्वामी) मंदिर से जुड़े पुजारियों की एक छोटी टीम शामिल हुई। बता दें कि यह स्थल भगवान मुरुगन के छह प्रमुख निवास स्थानों में से एक है।

हिंदू संगठन दीपथून स्तंभ पर ही महादीपम प्रज्ज्वलित करने को लेकर अड़े हुए थे और मंदिर के सामने जुटे थे। इससे पहले दिन में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर जारी विवाद के बीच बड़ी संख्या में जुटे विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों को मदुरै शहर की पुलिस ने तिरुपरंकुंद्रम मुरुगन मंदिर के बाहर ही रोक दिया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम-उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

देश • अखिल भारतीय

देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

देश • अखिल भारतीय

गुजरात के हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के 4 विमान, माउंटेन इंगल्स ने रचा इतिहास; महू से शुरू हुआ था अभियान

देश • Jabalpur

चिंताजनक: संकट में भावी पीढ़ी का कद, पांच में से एक बच्चा मिल रहा नाटा

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु सरकार ने की सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना, दीपथून पर नहीं जला कार्तिगई दीपम

देश • अखिल भारतीय

'हर बेदखली में किरायेदारी समाप्ति का नोटिस जरूरी नहीं', मकान मालिक-किरायेदार विवाद पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की टिप्पणी

देश • अखिल भारतीय

वन्यजीव संरक्षण में बड़ा कदम, वंतारा ने मेडागास्कर सरकार के साथ किया 10 साल का समझौता

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल