गुरुवार, 26 नवंबर 2026 02:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
देश अखिल भारतीय 10,629 व्यूज

'हर बेदखली में किरायेदारी समाप्ति का नोटिस जरूरी नहीं', मकान मालिक-किरायेदार विवाद पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की टिप्पणी

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 02:00 AM IST
'हर बेदखली में किरायेदारी समाप्ति का नोटिस जरूरी नहीं', मकान मालिक-किरायेदार विवाद पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की टिप्पणी

न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा की एकलपीठ ने यह कानूनी स्थिति स्पष्ट करते हुए किरायेदार बाबूलाल सेन की द्वितीय अपील खारिज कर दी और अधीनस्थ अदालतों के बेदखली आदेश को बरकरार रखा। हर बेदखली में किरायेदारी समाप्ति का नोटिस जरूरी नहीं: हाई कोर्ट (सांकेतिक तस्वीर) मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने खारिज की किरायेदार की द्वितीय अपील कहा - दुकान के अस्तित्व पर सवाल उठाना स्वीकार्य नहीं जबलपुर।

हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मध्य प्रदेश आवास नियंत्रण अधिनियम के तहत किरायेदार की बेदखली के लिए हर मामले में किरायेदारी समाप्त करने का नोटिस देना जरूरी नहीं है। हालांकि, किराया बकाया होने के आधार पर बेदखली मांगे जाने पर दो माह का नोटिस अनिवार्य है। न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा की एकलपीठ ने यह कानूनी स्थिति स्पष्ट करते हुए किरायेदार बाबूलाल सेन की द्वितीय अपील खारिज कर दी और अधीनस्थ अदालतों के बेदखली आदेश को बरकरार रखा।

मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी बाबूलाल सेन संबंधित दुकान में किरायेदार थे। मकान मालिक ने दुकान 200 रुपये मासिक किराये पर देने की बात कही। बताया कि यह दुकान उन्होंने पूर्व मालिक देशराज से खरीदी है और मोबाइल, इलेक्ट्र\निक्स व कंप्यूटर का कारोबार शुरू करने के लिए दुकान की जरूरत है।

किरायेदार ने किराया 100 रुपये प्रतिमाह बताया और बकाया किराये एवं दुकान की वास्तविक आवश्यकता के दावों का विरोध किया। सिविल जज द्वितीय श्रेणी बीना ने 29 फरवरी 2012 को मकान मालिकों के पक्ष में बेदखली की डिक्री दी। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश बीना ने भी 23 नवंबर 2017 के निर्णय में इसे बरकरार रखा।

द्वितीय अपील में किरायेदार ने वैध नोटिस न दिए जाने और विक्रय पत्र में दुकान के बजाय खुला भूखंड दर्ज होने का तर्क दिया। हाई कोर्ट ने पाया कि किरायेदार ने लिखित जवाब में मकान मालिकों का स्वामित्व और स्वयं किरायेदार होना स्वीकार किया था। ऐसे में संपत्ति की खरीद और दुकान के अस्तित्व पर सवाल उठाना स्वीकार्य नहीं है।

दोनों प्रमुख विधिक प्रश्नों का उत्तर किरायेदार के विरुद्ध देते हुए कोर्ट ने अपील निरस्त कर दी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'कार में दुष्कर्म और मारपीट के नहीं मिले सबूत', 15 साल की सजा पा चुके आरोपी को SC ने किया बरी

देश • Mumbai

सीजेपी नेता सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया? केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट में दी जानकारी

देश • अखिल भारतीय

YouTube से वीडियो हटाने के मामले में भारत दुनिया में नंबर-1, तीन महीने में 34.4 लाख वीडियो हुए डिलीट

देश • अखिल भारतीय

'नोटिस की जांच जारी', भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के अमेरिकी प्रस्ताव पर बोली सरकार

देश • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश: रीवा के गुरुकुल स्कूल के छात्रावास में 13 वर्षीय छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंका

देश • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी

देश • अखिल भारतीय

महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल

देश • Mumbai

26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल