बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
देश अखिल भारतीय 7,868 व्यूज

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 08:57 AM IST
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई

कर्नाटक सरकार ने 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में मुफ्त बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन अनिवार्य किए हैं। कर्नाटक सरकार ने सभी स्कूलों में सैनिटरी नैपकिन अनिवार्य करने का आदेश दिया। (फोटो- livelaw.

in) छात्राओं को मुफ्त बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन मिलेंगे। आदेश न मानने पर संस्थानों पर होगी सख्त कार्रवाई। स्कूलों में मासिक धर्म स्वच्छता कॉर्नर बनाने होंगे।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक सरकार ने छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर एक ऐतिहासिक और सख्त कदम उठाया। राज्य में अब 6 से 12 तक की छात्राओं को सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों तथा प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में मुफ्त बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सर्कुलर जारी करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सर्कुलर , सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में सभी शिक्षण संस्थानों को इसे तत्काल और बिना किसी चूक के लागू करना होगा।

स्कूलों को इन उत्पादों को आसानी से उपलब्ध कराना होगा, जिसके लिए छात्राओं के शौचालयों में वेंडिंग मशीन लगाई जा सकती हैं। जिन जगहों पर तुरंत मशीनें नहीं लगाई जा सकतीं, वहां संस्थानों को किसी तय जगह या नियुक्त कर्मचारी के माध्यम से इन्हें बांटने की व्यवस्था करनी होगी।

इसमें आगे कहा गया है कि यदि इन निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है, तो संबंधित सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और निजी स्कूलों के प्रबंधन के खिलाफ नियमों अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम-उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

देश • अखिल भारतीय

देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

देश • अखिल भारतीय

गुजरात के हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के 4 विमान, माउंटेन इंगल्स ने रचा इतिहास; महू से शुरू हुआ था अभियान

देश • Jabalpur

चिंताजनक: संकट में भावी पीढ़ी का कद, पांच में से एक बच्चा मिल रहा नाटा

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु सरकार ने की सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना, दीपथून पर नहीं जला कार्तिगई दीपम

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: तिरुवन्नामलाई में 3500 किलोग्राम घी से भरे विशाल पात्र से महादीपम जलाया गया, क्यों हुआ विवाद? पूरी डिटेल

देश • अखिल भारतीय

'हर बेदखली में किरायेदारी समाप्ति का नोटिस जरूरी नहीं', मकान मालिक-किरायेदार विवाद पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की टिप्पणी

देश • अखिल भारतीय

वन्यजीव संरक्षण में बड़ा कदम, वंतारा ने मेडागास्कर सरकार के साथ किया 10 साल का समझौता

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल