जम्मू की उपभोक्ता अदालत ने नॉर्दर्न रेलवे को एक दंपति को 63000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह आदेश ट्रेन में देरी के कारण उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाने और मानसिक परेशानी के लिए दिया गया है। ट्रेन में देरी के कारण जम्मू के एक कपल की दिल्ली से छूटी फ्लाइट।
(फोटो-AI जेनरेटेड) रेलवे को दंपति को 38,199 रुपये का भुगतान करने का आदेश। ट्रेन देरी से चलने के कारण छूटी थी कनेक्टिंग फ्लाइट। मानसिक परेशानी के लिए 20,000 रुपये मुआवजा भी मिलेगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू की एक डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कोर्ट ने नॉर्दर्न रेलवे और यूनियन ऑफ इंडिया को एक दंपति को 38199 रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बताया कि यह रकम उस खर्च की भरपाई के लिए है जो उन्हें ट्रेन के देरी से चलने के कारण दिल्ली से गुवाहटी की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाने के कारण उठानी पड़ी थी।
आयोग ने सेवा में कमी के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराया और मानसिक परेशानी और असुविधा के लिए 20000 रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। शिकायतकर्ता मोहित सिंह भाऊ और उनकी पत्नी दामिनी बिलोरिया ने 19 दिसंबर 2022 को जम्मू से दिल्ली की यात्रा के लिए 'दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस' में टिकट बुक कराए थे।
ट्रेन को 20 दिसंबर को सुबह 3:55 बजे दिल्ली पहुंचना था। उन्होंने उसी दिन सुबह 7:15 बजे दिल्ली से गुवाहाटी जाने के लिए फ्लाइट के टिकट भी बुक किए थे। लेकिन, ट्रेन 3 घंटे 55 मिनट की देरी से सुबह 7:50 बजे दिल्ली पहुंची, जिसकी वजह से उनकी फ्लाइट छूट गई।
दंपति को 35,699 रुपये में फ्लाइट के नए टिकट बुक करने पड़े और होटल में रुकने के लिए 2,500 रुपये खर्च करने पड़े। उन्होंने आयोग में शिकायत दर्ज कराई और आर्थिक नुकसान के लिए 60,000 रुपये, असुविधा और मानसिक परेशानी के लिए 50,000 रुपये, तथा कानूनी खर्च के तौर पर 30,000 रुपये की मांग की।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं