सुपरस्टार सनी देओल के करियर में एक दौर ऐसा भी आया था कि वह 22 साल तक सोलो हिट फिल्म के लिए तरसते रहे थे। सनी देओल का डाउनफॉल एरा (फोटो क्रेडिट- IMDB/AI) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं।
80 के दशक में डेब्यू फिल्म बेताब से धमाकेदार शुरुआत करने वाले सनी ने अपने करियर में कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुपरस्टार के करियर में एक दौर ऐसा भी आया था जब वह 22 सालों तक सोलो हिट फिल्म के लिए तरसते रहे थे और ये सब तब शुरू हुआ, जब सनी देओल (Sunny Deol) ने बतौर अभिनेता अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म गदर-एक प्रेम कथा दी थी।
आइए इस मामले को विस्तार से समझलते हैं निर्देशक अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर- एक प्रेम कथा (Gadar- Ek Prem Katha) को साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी गदर ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का अनोखा इतिहास रचा।
बॉलीवुड हंगामा 20 करोड़ के बजट में बनी गदर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ से अधिक और वर्ल्डवाइड 125 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही गदर सनी देओल के करियर की पहली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी। गदर की अपार सफलता के बाद ऐसा लगा रहा था कि सनी देओल का करियर ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ जाएगा।
लेकिन ऐसा नहीं हुआ और गदर- एक प्रेम कथा के बाद उनके करियर का हैरतअंगेज डाउनफाल शुरू हुआ। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के आधार पर सनी देओल के करियर ग्राफ पर गौर किया जाए तो 25 साल पहले आई गदर के बाद अगले 22 सालों तक सनी सोलो हिट फिल्म के लिए तरसते रहे। इस दौरान उन्होंने अनुमानित 30 मूवीज की थी, जिनमें एक भी सोलो हिट नहीं रही।
हालांकि, 2001 से लेकर 2023 के बीच तक उन्होंने अपने और यमला पगला दीवाना जैसी सेमी हिट मूवीज बेशक दीं, लेकिन अपने स्टारडम का असली पावर कहीं न कहीं सनी देओल से रूठ गया था। इस तरह से सनी देओल ने अपने करियर का सबसे बुरा डाउनफॉल देखा। कहा जाता है कि बुरा वक्त एक न एक दिन जरूर खत्म होता है।
सनी देओल की हिट फिल्मों का 22 साल लंबा इंतजार साल 2023 में जाकर खत्म हुआ, जब वह गदर 2 में नजर आए। गदर फ्रेंचाइजी में तारा सिंह के किरदार में सनी देओल ने जोरदार वापसी की और बॉक्स ऑफिस इस फिल्म ने तहलका मचा दिया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 525 करोड़ से अधिक का कारोबार कर गदर 2 ने सनी देओल के हिट फिल्मों का सूखा खत्म किया और उनका ऐतिहासिक कमबैक कराया।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं