2028 में आएगी रामायण पार्ट 2 / फोटो- इंस्टाग्राम रामायण पार्ट 2 की रिलीज 2028 तक हुई पोस्टपोन निर्माता नमित मल्होत्रा ने डेट आगे खिसकाने की वजह बताई ओरिजिनल स्क्रिप्ट में बदलाव कर दिखाएंगे मास्टर वर्जन एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म रामायण (Ramayana Part 1) साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है।
नितेश तिवारी के प्रोडक्शन में बनी मूवी को मेकर्स दो भागों में रिलीज कर रहे हैं। रामायण पार्ट 1 जहां दीवाली वीक में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो वहीं नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 2 की डेट आगे बढ़ गई है। माइथोलॉजिकल फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने खुद फिल्म के 2028 में पोस्टपोन होने की खबर पर मुहर लगाते हुए इसका कारण बताया है।
इतना ही नहीं, उन्होंने रामायण पार्ट 1 की कहानी का खुलासा खुद ही कर दिय है। कुछ दिनों से लगातार रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट पोस्टपोन होने की खबरें सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रही थीं। अब ई न्यूज से बातचीत करते हुए खुद नमित मल्होत्रा ने कंफर्म किया कि उन्हें आखिरकार माइथोलॉजिकल फिल्म के दूसरे पार्ट को 2028 की दीवाली तक पुश क्यों करना पड़ा।
नमित ने कहा, "जब हमने फिल्म का पहला पार्ट अनाउंस किया था, तब हम इसे भारतीय फिल्म के रूप में दुनियाभर में ले जाने के बारे में सोच रहे थे। " नमित मल्होत्रा ने आगे कहा, "हांलाकि, फिल्म बनाते हुए हम एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गए थे जहां हमारे पास मूवी को दो मास्टर वर्जन है।
जो इंग्लिश वर्जन है, उसके लिए ओरिजिनल हिंदी स्क्रिप्ट में थोड़ा बहुत इधर-उधर किया है और उसकी एडिटिंग भी दोबारा की गई, ताकि दर्शकों के सामने उसे ओरिजिनल फॉर्म में प्रेजेंट कर पाए। " नमित मल्होत्रा ने सीक्वल को 2027 से 2028 की दीवाली में पुश करने की वजह बताते हुए कहा, "हम जब ग्रैंड फिनाले लोगों के सामने ला रहे हैं, तो वह बेहतरीन है या नहीं, इसे समझने के लिए हमें थोड़ा और समय चाहिए।
जितनी बड़ी फिल्म है, उसमें एक एक्स्ट्रा साल लेकर मुझे लगता है कि हम उसके साथ न्याय कर सकते हैं। जब आपके सामने पार्ट 2 बनकर आएगी तो आप देखेंगे कि मूवी की कहानी बिल्कुल अलग है। हम अपने काम में कोई भी जल्दबाजी नहीं चाहते हैं।
हम इस बात को सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मूवी को वहीं फिनाले मिले, जो ये डिजर्व करती है। " #Ramayana Part 3🔥 So there is still a chance of 3rd Part confirm by Namit Malhotra🛐 Just look at the smile of Nitesh Tiwari 😭 #RanbirKapoor #Yash #SaiPallavi https://t. co/KwvKx7NbJt फिल्म रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट पुश होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने पहले पार्ट की कहानी का स्पाइलर भी दर्शकों को दे दिया।
उन्होंने बताया कि फर्स्ट इंस्टॉलमेंट की कहानी युवा राम और उनके तीनों भाई लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के इर्द-गिर्द घूमेगी। हालांकि, सीता का अपहरण और राम द्वारा रावण के वध की कहानी को सीक्वल में दिखाया जाएगा। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं