बुधवार, 04 नवंबर 2026 10:22 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 14,502 व्यूज

Asha Bhosle और कुमार सानू का वो गीत, जिसे सुनने के लिए संडे का इंतजार करते थे लोग; कॉलेज रोमांस आ जाएगा याद

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 07:15 AM IST
Asha Bhosle और कुमार सानू का वो गीत, जिसे सुनने के लिए संडे का इंतजार करते थे लोग; कॉलेज रोमांस आ जाएगा याद

90 के दौर में कुमार सानू और आशा भोसले ने गाया था रोमांटिक गाना/ फोटो- instagram ये सुपरहिट गाना सुनने के लिए संडे को सब काम छोड़ते थे लोग 90 के दौर में बहुत बड़ा हिट हुआ था फ्लॉप फिल्म का गाना कुमार सानू और आशा भोसले की आवाज में यादगार गीत एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

90s के दौर ने बॉलीवुड को कई ऐसे यादगार गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर हैं। कुछ गाने तो ऐसे हैं, जो लोगों की रूटीन लाइफ का हिस्सा हैं। 34 साल पहले आशा भोसले (Asha Bhosle) और कुमार सानू (Kumar Sanu) की जोड़ी ने एक ऐसा गीत गाया था, जिसे टीवी पर सुनने के लिए लोग संडे का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते थे।

कौन सा है 90 के दौर का वो गीत जिसे सुनते ही लोगों को आ जाती है कॉलेज रोमांस की याद, पढ़ें डिटेल्स। आशा भोसले (Asha Bhosle song) और कुमार सानू के जिस रोमांटिक गाने का जिक्र हम कर रहे हैं, वह दूरदर्शन (Doordarshan) के शो रंगोली में खूब बजा करता था। गानों पर आधारित ये शो हर रविवार को सुबह 8 बजे आता था।

हर वीक इस पर 60 से लेकर 90 के दौर के गाने आते थे। इन्हीं गानों में एक पॉपुलर गाना साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म जान तेरे नाम का था। सुपरहिट गाने के लिरिक्स थे 'हम लाख छुपाए प्यार मगर, दुनिया को पता चल जाएगा (Hum Lakh Chupaye Pyar Magar Song)।

" 90 के दौर का ये गाना कॉलेज के रोमांस, छुप-छुपकर किया जाने वाले प्यार को दर्शाता है। कॉलेज रोमांस को दर्शाते इस गाने को दूरदर्शन पर सुनने के लिए लोग सुबह-सुबह अपना सारा काम छोड़कर एक साथ बैठकर ये रोमांटिक ट्रैक सुनते थे। हम लाख छुपाए गाने को जहां आशा भोसले और 90 के दशक के मेलोडी किंग कुमार सानू ने आवाज दी, तो वहीं दूसरी तरफ इस गाने का म्यूजिक नदीम और श्रवण की जोड़ी ने कंपोज किया।

इस गाने के लिरिक्स सैय्यद राही ने लिखे थे। 34 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म जान तेरे नाम की बात करें तो फिल्म से रॉनित रॉय और फरहीन ने डेब्यू किया था। दीपक बलराज विज के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

हालांकि, फिल्म के गाने सुपरहिट हुए थे। आशा भोसले और कुमार सानू के अलावा इस फिल्म के गाने अल्का याग्निक, उदित नारायण, साधना सरगम ने गाए थे। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana की ओरिजिनल स्क्रिप्ट में होगा बदलाव? नमित मल्होत्रा ने सीक्वल को 2028 तक पोस्टपोन करने की बताई वजह

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक ना और पूरा मोहल्ला बना दुश्मन, Manoj Bajpayee की Last Man in Tower का रोमांचक ट्रेलर आउट; कहां देखें मूवी?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kanika Kapoor की चार साल बाद टूटी शादी, पति संग डिलीट की सारी फोटोज; सिंगर ने बयां किया दर्द

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मैं दो पेग पीके। 'Salman Khan की 'मातृभूमि' का नया गाना Teri Sexy Beauty हुआ रिलीज, भाईजान ने खुद दी आवाज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Lata Mangeshkar ने गाया था पूनम ढिल्लों का पहला सुपरहिट गाना, 47 साल पुराने गीत में फारुख शेख संग किया था रोमांस

मनोरंजन • अखिल भारतीय

King के गाने 'तू मिल जाए' में Ed Sheeran ने अरिजीत सिंह संग लगाया तड़का, हिंदी में गाने पर SRK ने किया रिएक्ट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ढाई घंटे लेट होने के चलते Shashi Kapoor से छिन गई थी गुरु दत्त की फिल्म, Oscar में भी भेजी गई थी कल्ट मूवी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल