64 साल पहले शशि कपूर (Shashi Kapoor) के हाथ एक मास्टरपीस फिल्म लगी थी, लेकिन एक वजह से उन्हें फिल्म से हटा दिया गया था। गुरु दत्त की जगह शशि कपूर करने वाले थे फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स शशि कपूर करने वाले थे कल्ट क्लासिक फिल्म गुरु दत्त ने शशि कपूर को फिल्म से किया था रिप्लेस ऑस्कर की तरफ से गुरु दत्त को मिला था पत्र एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
कुछ किरदार कलाकारों की किस्मत में होते हैं। गुरु दत्त के साथ भी ऐसा ही था। 64 साल पहले वह जिस फिल्म का निर्माण कर रहे थे, वह उसी फिल्म के हीरो बन गए।
जबकि उस फिल्म के लिए शशि कपूर (Shashi Kapoor) को फाइनल भी कर लिया गया था। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर ने अपने करियर में कई हिट-ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। 1962 में भी उन्हें एक फिल्म ऑफर हुई थी जिसे करने के लिए उन्होंने हामी भी भर दी थी और उन्हें सेट पर फिल्म की शूटिंग के लिए भी आना था, लेकिन ढाई घंटे लेट होने के चलते उन्हें फिल्म से हटा दिया गया था।
यह फिल्म थी अबरार अल्वी के निर्देशन में बनी मास्टरपीस फिल्म 'साहिब बीबी और गुलाम' (Sahib Bibi Aur Ghulam)। इस फिल्म में गुरु दत्त, मीना कुमारी, वहीदा रहमान, एक्टर रहमान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में भूतनाथ का किरदार गुरु दत्त ने निभाया था जो पहले शशि कपूर को मिला था।
वह इस फिल्म में भूतनाथ के लिए निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद थे। उन्होंने फिल्म के लिए हामी भी भर ली थी। IMDb के मुताबिक, फिल्म के लिए शशि कपूर को अबरार अल्वी और गुरु दत्त के साथ एक मीटिंग करनी थी।
मीटिंग अरेंज हुई लेकिन शशि कपूर ढाई घंटे लेट हो गए। इस बात से गुरु और अबरार इतने नाराज हुए कि उन्होंने फिल्म से उन्हें हटा दिया। बाद में यह फिल्म बिस्वजीत के पास भी गई, लेकिन वह भी नहीं माने।
ऐसा कहा जाता है कि वह गुरु दत्त के साथ किसी कॉन्ट्रैक्ट में नहीं बंधना चाहते थे। आखिर में गुरु दत्त ने फैसला किया कि वह ही फिल्म में भूतनाथ का किरदार निभाएंगे। उन्होंने अपने किरदार में इस कदर जान फूंकी कि लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार हो गई। इतना ही नहीं, गुरु दत्त की 'साहिब बीबी और गुलाम' को ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था। कहा जाता है कि एकेडमी अवॉर्ड्स की तरफ से गुरु दत्त को एक पत्र भी लिखा गया था जिसमें कहा गया था कि शराब पीने वाली महिला होना कोई वर्जित बात नहीं है।
फिल्म ऑस्कर में तो गई थी लेकिन नॉमिनेट नहीं हो पाई थी। दरअसल, फिल्म में मीना कुमारी का किरदार (छोटी बहू) अपने पति के करीब रहने के चलते शराब पीना शुरू कर देती है और उसे शराब की लत लग जाती है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं