बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 4,388 व्यूज

King के गाने 'तू मिल जाए' में Ed Sheeran ने अरिजीत सिंह संग लगाया तड़का, हिंदी में गाने पर SRK ने किया रिएक्ट

DARSH NEWS डेस्क • 03 Nov 2026, 10:12 PM IST
King के गाने 'तू मिल जाए' में Ed Sheeran ने अरिजीत सिंह संग लगाया तड़का, हिंदी में गाने पर SRK ने किया रिएक्ट

इंग्लिश सिंगर ने शाह रुख खान की फिल्म 'किंग' (King) के पहले गाने 'तू मिल जाए' से बॉलीवुड डेब्यू करने पर अपना रिएक्शन दिया है। एड शीरन ने गाया किंग का गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

मशहूर इंग्लिश सिंगर एड शीरन (Ed Sheeran) ने बॉलीवुड का पहला गाना गाया, वो भी शाह रुख खान की फिल्म 'किंग' में। हाल ही में, शाह रुख खान का पहला गाना 'तू मिल जाए' (Tu Mil Jaaye) आया जिसमें अरिजीत सिंह के साथ एड शीरन (Ed Sheeran) की आवाज भी गूंजी। यह उनका पहला बॉलीवुड गाना है।

उन्होंने पहली बार हिंदी में गाना गाया। हाल ही में, एड शीरन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें 'किंग' में गाने का मौका कैसे मिला। उन्होंने स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हिंदी में गा रहे हैं।

इस वीडियो के साथ उन्होंने एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया जब मैं पहली बार शाह रुख से मिला तो उन्होंने कहा कि मुझे उनकी अगली फिल्म के लिए एक गाना बनाना चाहिए, जो मेरा पहला बॉलीवुड गाना भी होगा। इतने सालों में हम एक-दूसरे को अच्छे से जानने लगे हैं और मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं।

एड शीरन ने आगे बताया, "पिछली बार जब मैं भारत में था, तो मैं उनके घर गया था ताकि वे मेरे और अरिजीत सिंह के 'सैफायर' (Sapphire) म्यूजिक वीडियो में एक कैमियो रोल कर सकें। उसी दिन उन्होंने मुझे सचिन-जिगर (संगीतकार की जोड़ी) से मिलवाया और उसी रात मैंने उनकी फिल्म 'किंग' (King) के गाने 'तू मिल जाए' (Tu Mil Jaaye) के लिए अपना हिस्सा लिखा और रिकॉर्ड किया।

" एड शीरन ने कहा कि उन्हें खुशी हुई कि उन्होंने अरिजीत सिंह के साथ गाना गाया। A post shared by Ed Sheeran (@teddysphotos) एड शीरन के गाने पर शाह रुख खान ने उन्हें धन्यवाद किया। उन्होंने सिंगर का पोस्ट रीशेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे दोस्त, यह गाना करने के लिए, खासकर हिंदी वाले हिस्सों के लिए, तुम्हारा जितना शुक्रिया अदा करूं कम है।

लव यू एड शीरन। " शाह रुख खान स्टारर किंग 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Lata Mangeshkar ने गाया था पूनम ढिल्लों का पहला सुपरहिट गाना, 47 साल पुराने गीत में फारुख शेख संग किया था रोमांस

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ढाई घंटे लेट होने के चलते Shashi Kapoor से छिन गई थी गुरु दत्त की फिल्म, Oscar में भी भेजी गई थी कल्ट मूवी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Sunny Deol की 29 साल पुरानी कल्ट फिल्म से मिली 'उड़ता तीर' बनाने की प्रेरणा, फिल्म के डायरेक्टर ने किया खुलासा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सिनेमा को दिया 2800 गानों का तोहफा, लता दीदी को दिए खास गीत; कभी पाई-पाई को तरसे लक्ष्मीकांत की कहानी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

39 सालों से अजेय है अरुण गोविल का 'राम अवतार', क्या रणबीर कपूर चला पाएंगे वैसा जादू?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

हवन और कुरान खानी के साथ मुसलिम हसीना ने हिंदू पति के साथ किया नए घर में गृह प्रवेश, देखें Inside Photos

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रणबीर कपूर ने गलती से खोल दिया Ramayana 3 का राज, क्या तीन पार्ट में बन रही है नमित मल्होत्रा की फिल्म?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल