'उड़ता तीर' (Udta Teer) के साथ निर्देशन में कदम रखने वाले डायरेक्टर आकाश कौशिक ने कहा कि उन्हें सनी देओल की बॉर्डर से प्रेरणा मिली। आकाश कौशिक को कैसे मिली 'उड़ता तीर' बनाने की प्रेरणा? आकाश कौशिक को कैसे मिली 'उड़ता तीर' बनाने की प्रेरणा?
फिल्म को मिले प्यार से खुश हैं डायरेक्टर 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उड़ता तीर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आकाश कौशिक ने हाल ही में आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'उड़ता तीर' के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। 23 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित सिनेमा से प्रेरित है, लेकिन इस जॉनर को एक बिल्कुल अलग और अनोखे अंदाज में पेश करती है।
फिल्ममेकर ने बताया कि 'बॉर्डर' (Border) जैसी देशभक्ति फिल्मों के प्रति उनके लगाव ने उन्हें एक ऐसी कल्पना करने के लिए प्रेरित किया, जिसमें भारत के पड़ोसी देश 'जय हिंद' और 'भारत माता की जय' जैसे नारे लगा रहे हों। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें यह अनोखा विचार कैसे आया और वे इसे पर्दे पर लाने के लिए इतने उत्साहित क्यों थे।
एक इंटरव्यू में आकाश ने कहा, 'मैं हमेशा से देशभक्ति फिल्मों का फैन रहा हूं और 'बॉर्डर' मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। हमने हमेशा सनी पाजी (Sunny Deol) और अन्य नायकों को 'भारत माता की जय' और 'जय हिंद' कहते देखा है। उन पलों को देखकर हमें बहुत खुशी मिलती है'।
उन्होंने आगे बताया, 'तभी मैंने सोचा कि क्या ऐसा हो सकता है कि हमारे पड़ोसी देश भी ये शब्द बोलें? बस यहीं से मेरे दिमाग में यह विचार आया और मैं तुरंत इसे लेकर बहुत उत्साहित हो गया। मुझे पता था कि यह एक बहुत ही अनोखा विचार है और यह पर्दे पर बहुत अच्छा काम करेगा'।
फिल्म निर्माता ने 'उड़ता तीर' (Udta Teer) को एक ऐसी फिल्म बताया जो किसी पारंपरिक ढांचे का पालन नहीं करती, क्योंकि इसमें कई अलग-अलग जॉनर का मिश्रण है। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि शुरुआत में सभी थोड़े घबराए हुए थे, लेकिन सबने पूरा सहयोग दिया। फिल्म को मिल रहा प्यार देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।
मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि प्रोड्यूसर्स को खूब मुनाफा हो और फिल्म को आगे भी ऐसा ही प्यार मिलता रहे'। 'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), सारा अली खान, राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, सुप्रिया पिलगांवकर, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद और दिवंगत मुकुल देव मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अच्छा प्रदर्शन किया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं