नमित मल्होत्रा ने 'रामायणम्' की वैश्विक रिलीज पर अपनी खुशी व्यक्त की, इसे भारतीय कहानियों को विश्व स्तर पर ले जाने का सपना बताया। रामायण की ग्लोबल रिलीज पर क्या बोले नमित मल्होत्रा नमित ने 'रामायणम्' की वैश्विक रिलीज पर खुशी जताई उन्होंने खुद की सचिन तेंदुलकर से तुलना की एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायणम् (Ramayana) को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दुनिया भर में 70,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो चुकी है। यह आंकड़ा अब तक किसी भी भारतीय फिल्म की रिलीज के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा है।
इसके ग्लोबल ग्रैंड रिलीज फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कई सारी बातें बोली हैं। नमित ने कहा है कि उनका सपना इस फिल्म के जरिए भारतीय कहानियों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना है। अब एक नए इंटरव्यू में, उन्होंने अपने इस सपने पर फिर से जोर दिया और खुद की तुलना क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर से की।
रिलीज से पहले, 'रामायणम्' का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजिल्स में 'एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स' के 'डेविड गेफेन थिएटर' में हुआ, जहां ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली फिल्में दिखाई जाती हैं। इसे किसी भारतीय फिल्म के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि माना गया। () से बात करते हुए नमित ने कहा, 'इस समय मैं सबसे ज्यादा कृतज्ञता महसूस कर रहा हूं।
मेरे लिए यह बात अविश्वसनीय है कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री 100 साल से ज्यादा पुरानी है, और मुझे 'रामायणम्' को प्रोड्यूस करने और इसे दुनिया के सामने एक बिल्कुल नए अंदाज में पेश करने का यह सुनहरा मौका मिला है। ' 'मुझसे पहले कई पीढ़ियों के फिल्ममेकर आए हैं, जिन्होंने भारत में बेहतरीन काम किया है।
लेकिन, इस तरह की 'रामायणम्' किसी भी भारतीय फिल्ममेकर ने पहले कभी नहीं बनाई है। आज मुझे यह मौका मिला है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे सचिन तेंदुलकर को उनके डेब्यू मैच में ही वर्ल्ड कप खेलने के लिए चुन लिया जाए।
' वाल्मीकि द्वारा रचित महाकाव्य पर आधारित रामायण एक ऐसी कहानी है जिसे लगभग हर भारतीय जानता है। लेकिन पश्चिमी देशों के लोगों के लिए, यह काफी हद तक नई है। नमित का कहना है कि इस फिल्म के जरिए वे पश्चिमी दर्शकों को इस कहानी से परिचित कराना चाहते हैं।
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित की 'प्राइम फोकस' तथा यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' द्वारा निर्मित 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आए। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं