तेलंगाना के खम्मम जिले में बेथुपल्ली झील में मछुआरों को बचाने के दौरान SDRF की दो नावें पलट गईं, जिससे 10 जवान लापता हो गए। तेलंगाना के SDRF के जवान लापता (प्रतीकात्मक फोटो/) खम्मम में मछुआरों को बचाते समय SDRF की नाव पलटी। बेथुपल्ली झील में 10 SDRF जवान लापता हो गए।
'मुरासु' चक्रवात के कारण भारी बारिश के बीच घटना। डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के खम्मम जिले में बेथुपल्ली झील में फंसे मछुआरों को बचाने के अभियान के दौरान, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) के करीब 10 जवान लापता हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि इस दौरान दो नावें पलट गईं। समाचार एजेंसी के मुताबिक, बुधवार शाम ये जवान सथुपल्ली मंडल में स्थित झील में दो नावों के जरिए बचाव अभियान चला रहे थे, तभी नावें पलट गईं। वे झील में फंसे मछुआरों के एक समूह को बचाने के लिए गए थे।
आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे खम्मम जिले में 'मुरासु' चक्रवात के कारण भारी बारिश हो रही है। खम्मम जिले के कलेक्टर दिवाकर टी. एस.
और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और लापता जवानों की तलाश के लिए टीमें तैनात कीं। तेलंगाना के राजस्व मंत्री पंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि बचाव टीमों ने लापता SDRF जवानों के संभावित स्थान का पता लगा लिया है।
उन्होंने कहा कि जवानों को सुरक्षित बचा लिया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने जिला कलेक्टर को लापता जवानों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया।
उन्होंने मुख्य सचिव संजय जाजू को भी स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने बताया कि नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के जवानों को तैनात किया गया है और वे बचाव अभियान चला रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने एक्स पर लिखा, 'तेलंगाना के खम्मम जिले के सथुपल्ली में बेथुपल्ली झील के बाढ़ के पानी में फंसे मछुआरों को बचाने के अभियान के दौरान SDRF जवानों के लापता होने की खबर से बहुत चिंतित हूं।
'।
पाठक प्रतिक्रियाएं