गुरुवार, 05 नवंबर 2026 09:42 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 15,125 व्यूज

रणबीर कपूर ने गलती से खोल दिया Ramayana 3 का राज, क्या तीन पार्ट में बन रही है नमित मल्होत्रा की फिल्म?

DARSH NEWS डेस्क • 03 Nov 2026, 06:30 PM IST
रणबीर कपूर ने गलती से खोल दिया Ramayana 3 का राज, क्या तीन पार्ट में बन रही है नमित मल्होत्रा की फिल्म?

रणबीर कपूर की 'रामायण' का पार्ट 1 दीवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होगा। 'रामायण' के पार्ट 3 पर क्या बोले रणबीर कपूर? 'रामायण' के पार्ट 3 पर क्या बोले रणबीर कपूर?

सोशल मीडिया पर छिड़ी 'रामायण 3' पर चर्चा एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर स्टारर रामायण को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं। अभी तक हमें यही पता था कि यह फिल्म दो पार्ट में बनी है, पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 में रिलीज होगा।

लेकिन अब इंटरनेट पर इसके तीसरे पार्ट को लेकर भी चर्चा बढ़ गई है। इसकी वजह है रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का इंटरव्यू। दरअसल हाल ही में रमबीर कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया कि इसने रामायण के तीसरे पार्ट की भी हिंट दे दी है।

अभिनेता अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के बारे में अपडेट देते रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिससे फैंस सोचने लगे हैं कि क्या इस कहानी में सिर्फ दो फिल्मों से कहीं ज्यादा कुछ हो सकता है। 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे।

इस फिल्म में साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे। 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही यह पौराणिक महागाथा, अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक है। Ranbir The Spoiler Kapoor is Back 😭 #Ramayana https://t.

co/HvsxurRVeP हाल ही में एक इंटरव्यू में, रणबीर ने फिल्म पर काम करने के बारे में बात की और सीक्वल के बारे में एक रोमांचक अपडेट शेयर किया। रणबीर ने कहा, 'मैंने पार्ट टू का 50 परसेंट पहले ही पूरा कर लिया है। हम इसकी शूटिंग के प्रोसेस में हैं।

भले ही हमने पार्ट टू या पार्ट थ्री पूरा कर लिया हो (अगर कोई है)। मुझे नहीं लगता कि यह कभी हमारा साथ छोड़ेगा। यह जिंदगी भर का मौका है, चाहे नतीजा कुछ भी हो।

यह करियर-डिफाइनिंग नहीं बल्कि लाइफ-डिफाइनिंग है'। तीसरे भाग की संभावना के जिक्र ने ही फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी। कुछ लोग इस बात से बहुत उत्साहित थे कि यह शानदार कहानी तीन फिल्मों में सामने आएगी, वहीं कुछ ने मजाक में कहा कि रणबीर ने शायद गलती से कुछ ऐसा बता दिया जो उन्हें नहीं बताना चाहिए था! एक यूजर ने लिखा, 'रणबीर 'स्पॉयलर' कपूर वापस आ गए हैं'।

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में लॉस एंजिल्स में 'रामायण' के प्रीमियर के दौरान, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने तीसरी फिल्म की संभावना के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में मेकर्स ने इस कहानी को तीन भागों में दिखाने का सोचा था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना प्लान बदल दिया और इसे दो भागों वाली फ्रेंचाइजी बनाने का फैसला किया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'चिकनी चमेली बैन करो', आंध्र प्रदेश हिंसा के लिए सिनेमा को जिम्मेदार ठहराने पर फूटा Amaal Malik का गुस्सा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'डेब्यू में ही वर्ल्ड कप। ',Ramayana के ग्रैंड रिलीज पर बोले नमित मल्होत्रा, सचिन तेंदुलकर से की खुद की तुलना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तेलंगाना में बड़ा हादसा, मछुआरों को बचाते समय SDRF की दो नाव पलटीं; 10 जवान लापता

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Exclusive: 6 बार रिजेक्ट हुआ था Ramayana का 'जुड़ी जोड़ी' गाना, 'राम-सिया' के विवाह गीत की कहानी है दिलचस्प

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक सीन के चलते Guru Dutt को डिलीट करना पड़ा था गाना, बाद में Dharmendra पर बना वही गीत; 60 सालों से है अमर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Pyre: जीते जी बना ली अपनी 'चिता', दिल चीरती है 'बुजुर्ग कपल' की कहानी; 12 अवॉर्ड जीतकर दुनियाभर में बजाया डंका

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'स्त्री 2' की सफलता के बाद Shraddha Kapoor ने इस वजह से ठुकराईं फिल्में, कहा- बहुत पैसे भी ऑफर हुए लेकिन।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana देखकर रो पड़े बादशाह, फिल्म के इस सीन ने खड़े कर दिए रोंगटे; बोले- उस पल का इंतजार करें जब।

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल