बुधवार, 04 नवंबर 2026 10:22 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 13,724 व्यूज

'मैं दो पेग पीके। 'Salman Khan की 'मातृभूमि' का नया गाना Teri Sexy Beauty हुआ रिलीज, भाईजान ने खुद दी आवाज

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 09:06 AM IST
'मैं दो पेग पीके। 'Salman Khan की 'मातृभूमि' का नया गाना Teri Sexy Beauty हुआ रिलीज, भाईजान ने खुद दी आवाज

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' के लिए 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' नाम का रोमांटिक गाना गाया है। इसमें चित्रांगदा सिंह बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। मातृभूमि का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी हुआ रिलीज सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए गाया गाना गाने में चित्रांगदा सिंह बोल्ड अवतार में नजर आईं एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पास कई सारे टैलेंट हैं। एक्टिंग के साथ रियलिटी शो होस्ट करने से लेकर पेंटिंग करने तक, अलग-अलग चीजों में भाईजान की दिलचस्पी है। उनके फैंस को यह भी पता है कि उन्हें गाने का कितना शौक है।

हाल ही में अपनी लेटेस्ट फिल्म में भाईजान ये टैलेंट दिखाते नजर आए। सुपरस्टार एक बार फिर माइक के सामने थे। 'हैंगओवर', 'प्यार करो ना' और 'मैं हूं हीरो तेरा' जैसे गानों में अपनी आवाज देने के बाद, अब वे अपनी आने वाली एक्शन फिल्म 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) के एक रोमांटिक गाने को आवाज देते नजर आए।

'तेरी सेक्सी ब्यूटी' नाम के इस गाने में चित्रांगदा सिंह एक बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं, जिसकी इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है। गाने के अलावा, इसे सुबह-सुबह रिलीज करने और भाईजान के कैप्शन ने भी सबका ध्यान खींचा है। इसे अनाउंस करते हुए भाईजान ने लिखा, 'रवाना होने का समय सुबह 5:12 बजे।

फ्लाइट समय पर है, 2 पेग पीकर मैं अपनी 'सेक्सी ब्यूटी' के साथ उड़ान भर रहा हूं। पता नहीं कहां लैंड करूंगा। ' हिमेश रेशमिया के संगीत निर्देशन वाले इस गाने को सलमान और मुस्कान ने गाया है, जबकि साजिद खान ने इसका संगीत तैयार किया है।

साजिद ने इसके बोल भी लिखे हैं। वीडियो में सलमान एक म्यूजिक स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करते हुए खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसके मजेदार बोल कुछ इस तरह हैं- 'तेरी सेक्सी ब्यूटी का फैन बन गया हूं, मैं दो पेग पीके एरोप्लेन बन गया हूं।

' क्लिप में 'मातृभूमि' की झलकियां भी दिखाई गई हैं। इसमें सलमान अपने साथियों और चित्रांगदा सिंह के साथ डांस करते दिख रहे हैं। लाल साड़ी पहने चित्रांगदा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सलमान खान की आने वाली फिल्म, जिसकी घोषणा शुरुआत में 'बैटल ऑफ गलवान' के नाम से की गई थी, उसका नाम बदलकर अब 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' रख दिया गया है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन के स्टेज में है। इसमें कई बदलाव किए जा रहे हैं।

नई रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana की ओरिजिनल स्क्रिप्ट में होगा बदलाव? नमित मल्होत्रा ने सीक्वल को 2028 तक पोस्टपोन करने की बताई वजह

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक ना और पूरा मोहल्ला बना दुश्मन, Manoj Bajpayee की Last Man in Tower का रोमांचक ट्रेलर आउट; कहां देखें मूवी?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Asha Bhosle और कुमार सानू का वो गीत, जिसे सुनने के लिए संडे का इंतजार करते थे लोग; कॉलेज रोमांस आ जाएगा याद

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kanika Kapoor की चार साल बाद टूटी शादी, पति संग डिलीट की सारी फोटोज; सिंगर ने बयां किया दर्द

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Lata Mangeshkar ने गाया था पूनम ढिल्लों का पहला सुपरहिट गाना, 47 साल पुराने गीत में फारुख शेख संग किया था रोमांस

मनोरंजन • अखिल भारतीय

King के गाने 'तू मिल जाए' में Ed Sheeran ने अरिजीत सिंह संग लगाया तड़का, हिंदी में गाने पर SRK ने किया रिएक्ट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ढाई घंटे लेट होने के चलते Shashi Kapoor से छिन गई थी गुरु दत्त की फिल्म, Oscar में भी भेजी गई थी कल्ट मूवी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल