बुधवार, 04 नवंबर 2026 12:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 5,049 व्यूज

डर के आगे मौत है! भूमि पेडनेकर की नई हॉरर फिल्म Jaani Dushman का एलान; फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ आउट

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 11:49 AM IST
डर के आगे मौत है! भूमि पेडनेकर की नई हॉरर फिल्म Jaani Dushman का एलान; फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ आउट

भूमि पेडनेकर ने अपनी नई हॉरर फिल्म 'जानी दुश्मन: डर के आगे मौत है' का एलान किया है, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी हो गया है। 'जानी दुश्म'न फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म में भूमि पेडनेकर भूमि पेडनेकर की नई हॉरर फिल्म 'जानी दुश्मन' का एलान फिल्म 'जानी दुश्मन' फ्रेंचाइजी का है ये तीसरा भाग एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

बॉलीवुड में एक बार फिर से हॉरर फिल्मों का दौर लौट आया है। एक के बाद एक ऐसी फिल्मों का एलान हो रहा है। अभी हाल ही में इमरान हाशमी की फिल्म 'रूह' (Rooh) की अनाउंसमेंट हुई है।

अब लीजिए भूमि पेडनेकर भी एक हॉरर फिल्म में दिखने वाली हैं, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर और एलान किया जा चुका है। जी हां, भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने ओटीटी पर धांसू प्रोजेक्ट करने के बाद अब एक और दमदार प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने का एलान कर दिया है। भूमि ने ओरिजिनल थिएट्रिकल हॉरर फ्रेंचाइजी 'जानी दुश्मन' के लिए हाथ मिलाया है।

भूमि की इस फिल्म का नाम 'जानी दुश्मन: डर के आगे मौत है' (Jaani Dushman: Darr Ke Aage Maut Hai) रखा गया है। यूनाइटेड किंगडम की रहस्यमयी पृष्ठभूमि पर आधारित भूमि की फिल्म 'जानी दुश्मन' एक भावनात्मक मां-बेटी की कहानी है, जिसमें डरावने सुपरनैचुरल एलिमेंट्स, परिवार से जुड़े दफन राज और रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स होंगें, जहां मा-बेटी के रिश्ते के बीच कैसे हॉरर की कहानी को गढ़ा गया है, यही फिल्म में हमें देखने को मिलेगा।

हालांकि फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन हां, माना जा रहा है कि जानी दुश्मन की बाकी फिल्मों की तरह ही ये भी हटकर होगी। वहीं भूमि की बात करें तो इससे पहले अभिनेत्री दलदल और द रॉयल्स जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आईं, जो ओटीटी पर ही रिलीज हुए।

वहीं फिल्म 'जानी दुश्मन' (Jaani Dushman) की बात करें तो ये मूवी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले जानी दुश्मन सीरीज की दो बड़ी फिल्में आ चुकी हैं। पहली जानी दुश्मन साल 1979 में आई थी, तो वहीं दूसरी साल 2002 में रिलीज हुई थी।

अब फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट आ रहा है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • Jhansi

जन्मदिन पर Tabu का तोहफा, King 100 में बनेंगी 'महंती झांसी रानी'; 28 साल बाद नागार्जुन संग कर रहीं वापसी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'एक नई उम्मीद जगी है। ' Hanuman Ansh के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का इलाज हुआ शुरू, लिखा इमोशनल पोस्ट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में यश पर भी भारी पड़ गया यंग 'रावण'! 16 हजार करोड़ के मालिक के बेटे का हुआ डेब्यू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

90s के 'आशिकों का फेवरेट' है कुमार सानू का 31 साल पुराना गाना, रेडियो पर सुनने के लिए खूब होती थी फरमाइश

मनोरंजन • अखिल भारतीय

25 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर, सनी देओल के करियर लिए बनी थी ग्रहण; 22 साल तक नहीं दे पाए थे 'सोलो हिट'

मनोरंजन • Surat

अहान शेट्टी की 'सनकी' में हुई खूबसूरत हसीना की एंट्री, सनी देलोल की फिल्म में कर चुकी है काम?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana की ओरिजिनल स्क्रिप्ट में होगा बदलाव? नमित मल्होत्रा ने सीक्वल को 2028 तक पोस्टपोन करने की बताई वजह

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल